Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5...

विराट कोहली के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज, बेंगलुरु हादसे में एक्शन की मांग

52

बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की विक्ट्री परेड में मची भगदड़ के मामले में अब स्टार खिलाड़ी विराट कोहली पर भी आंच आ गई है. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं. इस मामले में पहले ही कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. मगर अब एक स्थानीय शख्स ने टीम इंडिया और RCB के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के खिलाफ भी FIR दर्ज करने की मांग की है. इस शख्स ने बेंगलुरु के कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में इस मांग के साथ ही कोहली के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई है.

मंगलवार 3 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अहमदाबाद में खेले गए आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को हरा दिया और इस तरह पहली बार आईपीएल का खिताब जीत लिया. इस जीत के बाद से ही पूरे बेंगलुरु में जश्न का माहौल था. फिर अगले दिन जब पूरी टीम ट्रॉफी के साथ अहमदाबाद से लौटी तो बेंगलुरु में अद्भुत स्थिति थी और सड़कों पर फैंस की भारी भीड़ थी. इस दौरान पहले विधान सभा के पास कर्नाटक सरकार ने टीम की जीत का जश्न मनाया और फिर पूरी टीम चिन्नास्वामी स्टेडियम गई, जहां पहले से ही फैंस की भारी तादात मौजूद थी.

कुछ ही पल में स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 50 फैंस घायल हो गए. इसके बाद से ही पूरे देश में बवाल मचा हुआ है. कर्नाटक सरकार ने इसके लिए RCB मैनेजमेंट, कर्नाटक क्रिकेट संघ और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी DNA पर दोष मढ़ा है, जिसके बाद कब्बन पार्क पुलिस ने इनके खिलाफ FIR दर्ज करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. मगर इन सबके बीच अब एचएम वेंकटेश नाम के स्थानीय शख्स ने टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के खिलाफ भी FIR दर्ज करने की मांग की है. वेंकटेश ने इस मांग के साथ कब्बन पार्क स्टेशन में शिकायत दर्ज की है. पुलिस ने कहा है कि वो इस शिकायत को पहले से ही दर्ज शिकायत में शामिल कर विचार करेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.