Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सरकारी दफ्तर में DC की अचानक Raid से हड़कंप, कर्मचारियों को दिए निर्देश

38

गुरदासपुर: डिप्टी कमिश्नर श्री दलविंदरजीत सिंह ने जिला प्रशासनिक परिसर गुरदासपुर में सुविधा केंद्र, फर्द केंद्र, तहसील कार्यालय और डिप्टी कमिश्नर कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया।

सुविधा केंद्र के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सुविधा केंद्र में आए लोगों से सुविधा केंद्र में दी जा रही सेवाओं के बारे में फीडबैक प्राप्त की। उन्होंने सुविधा केंद्र के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि काम करवाने आए सभी नागरिकों का काम योग्यता के आधार पर किया जाए तथा वरिष्ठ नागरिकों सहित किसी को भी कोई परेशानी नहीं आने दी जाए। फर्द केंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने आदेश दिए कि काम करवाने वाले हर व्यक्ति को रुकने दिया जाए और उसका काम समय पर किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि दफ्तरी काम के लिए आने वाले लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करने के साथ-साथ उनके बैठने और पीने के पानी आदि का उचित प्रबंध किया जाए। इस दौरान उन्होंने तहसील दफ्तर का भी दौरा किया और दफ्तरी काम का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में कैंटीन का निरीक्षण किया और कैंटीन में सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया।

डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह ने जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में स्थित दफ्तरों व विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांप्लेक्स में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और इसके साथ ही अगर कोई छोटी-मोटी मरम्मत की जरूरत हो तो उसे भी उसी समय पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में जिले भर से लोग अपने सरकारी कामों के लिए पहुंचते हैं, इसलिए यहां लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार जिला प्रशासन लोगों की सेवा में हर समय हाजिर है और सरकारी कामों के लिए आने वाले लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.