Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नोएडा के 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...

इंदौर पुलिस ने हथियारों की सप्लाई कर रहे तस्कर को पकड़ा, पूछताछ में हुए कई खुलासे

37

इंदौर। मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस द्वारा लगातार अवैध हथियार सप्लाई करने वाले अपराधियों पर कार्यवाही की जा रही है, शहर की आजाद नगर पुलिस ने चंबल क्षेत्र से सस्ते दामों में अवैध हथियार लाकर इंदौर में बेचने की फिराक में घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, आरोपी से चार अवैध हथियार और दो कारतूस बरामद किए गए हैं, आरोपी पर इंदौर में पहले से कई मामले दर्ज हैं।

आजाद नगर एसीपी रविंदर बिलवाल ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी मुसाखेड़ी क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक घूम रहा है जिसके पास कई पिस्टल हैं। जिसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में घूम रहे युवक को पकड़ा तलाशी लेने पर युवक से 12 बोर के तीन देसी कट्टे और 315 बोर का एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

आरोपी अभिषेक पुरी विदिशा का निवासी है। आरोपी युवक के विरुद्ध पूर्व में भी कई अपराधिक प्रकरण दर्ज है। वहीं शहर के विजयनगर थाने में भी अवैध हथियार का प्रकरण दर्ज है। आरोपी अभिषेक ने बताया कि वह चंबल इलाके से कम दामों हथियार लाता था और इंदौर में ऊंचे दामों पर बेचता था, और ग्राहकों को देखकर मनमुताबिक भाव पर सौदे करता था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.