Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

3 अगस्त को होगी नीट पीजी की परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने दी इजाजत

451

नीट पीजी परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में बड़ा घटनाक्रम हुआ है. अदालत के अब आदेश के मुताबिक 3 अगस्त को सिंगल शिफ्ट में नीट पीजी 2025 की परीक्षा आयोजित होगी.सुप्रीम कोर्ट ने एनबीई के आवेदन को मंजूर कर लिया है. आज की सुनवाई के दौरान वकील ने कहा कि सिंगल शिफ्ट में परीक्षा कराने की वजह से तिथि को आगे बढ़ाना पड़ रहा है. यही मांग हमने आवेदन में की है.

इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आपको इतना समय क्यों लग रहा है? इस पर एनईबी के वकील ने कुछ बातें कहीं. फिर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ये बहुत ज्यादा समय है. पूरी प्रक्रिया में देरी हो रही है.एनबीई ने कहा कि कुल 2 लाख 50 हजार के करीब उम्मीदवार हैं. लगभग 450 केंद्र थे. चूंकि हमें एक ही शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करनी है, इसलिए हमें कम से कम 500 केंद्रों की आवश्यकता है.

सुप्रीम कोर्ट ने पूछे तल्ख सवाल

केंद्रों की पहचान करने, सुरक्षा उपायों की व्यवस्था करने और छात्रों को परीक्षा केंद्र चुनने की अनुमति देने में समय लगेगा. इस पर जस्टिस पीके मिश्रा ने कहा लेकिन आपको 3 अगस्त तक का समय चाहिए? इतना समय क्यों? वहीं, जस्टिस मसीह ने कहा कि आपने प्रक्रिया शुरू भी नहीं की है. जबकि आदेश 30 मई को पारित हुआ था. उसके बाद आपने क्या किया? इससे देरी हो रही है. आपको दो महीने क्यों चाहिए?

इस परएनबीई ने कहा कि हमें केंद्रों की संख्या दोगुनी करनी होगी. फिर हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि केंद्र सुरक्षित हों, इसमें समय लगेगा. उसके बाद छात्रों को केंद्रों के बारे में सूचित करना होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.