Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

iPhone चलाने वालों की बढ़ी मुश्किल, इन मॉडल्स में नहीं चला पाएंगे Youtube

30

iPhone और iPad चलाने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ी खबर है, हाल ही में Youtube ने ऐप का नया वर्जन (20.22.1) रोलआउट किया है. इस नए वर्जन की वजह से अब पुराने आईफोन और आईपैड चलाने वाले यूजर्स के लिए यूट्यूब ऐप का सपोर्ट खत्म कर दिया गया है. यूट्यूब के नए वर्जन वाला ऐप iOS 16 और इससे ऊपर के मॉडल्स को सपोर्ट करेगा, इसका मतलब ये हुआ है कि अगर आपका आईफोन या फिर आईपैड iOS 15 पर काम करता है तो अब आप यूट्यूब ऐप को फोन में नहीं चला पाएंगे.

इन मॉडल्स पर नहीं करेगा काम

यूट्यूब का नया अपडेट आने के बाद अब ये ऐप नीचे बताए गए आईफोन और आईपैड मॉडल्स के साथ सपोर्ट नहीं करेगा. नीचे बताए गए मॉडल्स में बेशक यूट्यूब का ऐप सपोर्ट नहीं करेगा लेकिन यूजर्स मोबाइल ब्राउजर के जरिए यूट्यूब को एक्सेस कर पाएंगे. ब्राउजर के जरिए इस्तेमाल करने पर ऐप में मिलने वाले फीचर्स का फायदा नहीं उठा पाएंगे जैसे कि स्मूद नेविगेशन, ऑफलाइन सपोर्ट और बेहतर वीडियो स्ट्रीमिंग टूल्स आदि.

  • iPhone 6s Plus
  • iPhone 6s
  • iPhone 7 Plus
  • iPhone 7
  • iPod Touch (7th Generation)
  • iPhone SE (1st Generation)
  • iPad mini 4
  • iPad Air 2

ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी ऐप ने पुराने मॉडल्स के लिए सपोर्ट बंद किया है, व्हाट्सऐप भी पुराने वर्जन को सपोर्ट करने वाले मॉडल्स के लिए सपोर्ट बंद करता जाता है. इससे एक बात साफ है कि डेवलपर्स ज्यादा एडवांस सॉफ्टवेयर के साथ आने वाले नए डिवाइस पर फोकस कर रहे हैं.

Youtube App चलाना है तो क्या करना होगा?

यूट्यूब का पुराने डिवाइस के लिए सपोर्ट बंद करना इस बात का इशारा है कि फोन को अपग्रेड करने का टाइम आ गया है. अगर आप आईफोन में यूट्यूब ऐप को चलाना चाहते हैं तो आपको नया फोन खरीदना होगा जो iOS 16 या फिर इससे ऊपर के ओएस वर्जन के साथ आता

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.