पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी अगले सप्ताह दिल्ली दौरे पर जा रही हैं. इस दौरे के दौरान ममता बनर्जी की पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की संभावना है. सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 9 जून को दिल्ली जाने की संभावना है. प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री दिल्ली में दो दिवसीय दौर पर रहेंगी. मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं में कथित रूप से नहीं मिल रही मदद के मुद्दे को उठाना है.
तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री प्रायः ही आरोप लगाते रहे हैं कि केंद्र सरकार राज्य को केंद्र की योजनाओं के पैसे नहीं दे रही है. बंगाल के साथ भेदभाव किया जा रहा है. माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री से मुलाकात कर राज्य के 1.70 लाख करोड़ रुपये के बकाये के भुगतान पर चर्चा करेंगी.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.