Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

क्या 6 और 7 जून को बकरीद के अवसर पर बंद रहेंगे बैंक, यहां है जवाब

28

अगर आपका भी कोई बैंकिंग से जुड़ा काम पेंडिंग है तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है. दरअसल, ईद-उल-अजहा (बकरीद) 2025 के मौके पर देश के कई हिस्सों में बैंकों में छुट्टी घोषित की गई है. इसके अलावा रविवार की छुट्टी मिलाकर कुल तीन दिनों तक कई जगहों पर बैंक बंद रहेंगे. यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर से सामने आई है. आइए जानते हैं क्या कल आपके शहर में भी बैंक बंद रहने वाले हैं?

कब और कहां रहेंगे बैंक बंद?

  • 6 जून 2025, शुक्रवार: बकरीद के अवसर पर तिरुवनंतपुरम और कोच्चि में बैंक बंद रहेंगे.
  • 7 जून 2025, शनिवार: बकरीद की छुट्टी अहमदाबाद, गंगटोक, ईटानगर, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में लागू होगी. इन पांच शहरों में बैंक खुले रहेंगे, क्योंकि यह महीने का पहला शनिवार है और उस दिन छुट्टी नहीं होती.
  • 8 जून 2025, रविवार: पूरे देश में रविवार की नियमित छुट्टी होगी, इसलिए सभी बैंक बंद रहेंगे.

ऑनलाइन बैंकिंग पर असर नहीं

बैंक ब्रांचों की छुट्टी का असर डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर नहीं पड़ेगा. यानी नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI, एटीएम, डेबिट/क्रेडिट कार्ड जैसी सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी. आप चाहें तो इन दिनों भी NEFT, RTGS, चेकबुक रिक्वेस्ट और फंड ट्रांसफर से जुड़े अन्य डिजिटल विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

क्यों जरूरी है यह जानकारी?

देशभर में बैंक छुट्टियां स्थानीय त्योहारों, धार्मिक अवसरों और क्षेत्रीय आयोजनों पर आधारित होती हैं. ऐसे में किसी एक शहर में बैंक बंद हो सकते हैं, जबकि बाकी हिस्सों में खुले रहते हैं. इसलिए बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम करने से पहले यह जरूर जांच लें कि आपके शहर में बैंक खुला है या बंद. अगर आप 6 से 8 जून के बीच बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो इस शेड्यूल को ध्यान में रखें ताकि आपको किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.