साउथ सुपरस्टार कमल हासन अपने बयान को लेकर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं. एक्टर की फिल्म ठग लाइफ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. इसी बीच वे कन्नड़ भाषा को लेकर विवादस्पद बयान देकर फंस गए हैं. हाई कोर्ट से फटकार लगने के बाद भी कमल हासन ने मांफी मांगने से इनकार कर दिया. वहीं अब कर्नाटक में उनकी फिल्म पर लगा बैन नहीं हटेगा और ये फिल्म फिलहाल कर्नाटक में रिलीज नहीं होगी. कन्नड़ हाई कोर्ट ने मामले को 10 जून तक के लिए स्थगित कर दिया है. इससे ये तो साफ है कि आने वाले एक हफ्ते तक ये फिल्म कर्नाटक में रिलीज नहीं हो सकेगी. लेकिन देश के अन्य राज्यों में और दुनियाभर में ये रिलीज होगी. ये एक पैन इंडिया फिल्म है.
KFCC के विरोध और धमकी के बाद कमल हासन ने कर्नाटक हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और उन्होंने अपील की थी कि उनकी फिल्म की रिलीज के दौरान सिक्योरिटी का इंतजाम किया जाना चाहिए. लेकिन कोर्ट ने उल्टा कमल हासन को कन्नड़ भाषा को लेकर किए गए उनके बयान की वजह से उन्हें माफी मांगने की सलाह दी थी. लेकिन कमल हासन ने अपने नए बयान में माफी नहीं मांगी है. इससे ये साफ हो गया है कि उनकी फिल्म को कर्नाटक में रिलीज नहीं किया जाएगा. आइये जानते हैं कि कमल हासन ने अपने बयान में क्या कहा.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.