Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साध... असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव

मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, दुर्लभ और संरक्षित जीवों की तस्करी का किया भंडाफोड़, एक भारतीय नागरिक गिरफ्तार

41

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMI) मुंबई पर कस्टम अधिकारियों ने एक बड़ी कार्रवाई की. अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर दुर्लभ और संरक्षित जीवों की तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो थाई एयरवेज की फ्लाइट संख्या TG317 से बीते 31 मई (रविवार) को मुंबई पहुंचा था.

बताया जा रहा है कि इस मामले की जानकारी मिलने के बाद कस्टम विभाग के अधिकारियों ने आरोपी यात्री को एयरपोर्ट पर रोका और उससे पूछताछ की. इस दौरान यात्री की घबराहट और संदेहास्पद व्यवहार के चलते उसके सामान की तलाशी ली गई. जब अधिकारियों ने उसका बैग खोला तो उसके अंदर कुल 52 जीवित और मृत दुर्लभ जीव बरामद किए.

ये जीव हुए बरामद

स्पाइडर टेल्ड हॉर्न्ड वाइपर

स्पाइडर टेल्ड हॉर्न्ड वाइपर (Pseudocerastes urarachnoides) 3 जीवित (CITES के परिशिष्ट-II और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-IV में सूचीबद्ध) .

एशियन लीफ टर्टल

एशियन लीफ टर्टल (Cyclemys dentata) 5 जीवित (CITES के परिशिष्ट-II और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-IV में सूचीबद्ध) .

इंडोनेशियन पिट वाइपर

इंडोनेशियन पिट वाइपर (Trimeresurus insularis) 44 (जिसमें से 43 जीवित और 01 मृत), जो कि CITES सूची में शामिल नहीं है.

कस्टम एक्ट के तहत मामला दर्ज

उक्त जीवों की बरामदगी रविवार (1 जून) को बनाए गए पंचनामा के तहत की गई. गिरफ्तार किए गए यात्री के खिलाफ कस्टम एक्ट 1962 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है. कस्टम विभाग की तरफ से बताया गया है कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और इसमें अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क के जुड़ाव की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

आरोपी से पूछताछ जारी

माना जा रहा है कि आरोपी युवक के साथ इस काम में और भी लोग शामिल हो सकते हैं. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है आरोपी इन जीवों को कहां से लाया था और कहां ले जाने की कोशिश कर रहा था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.