Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अम्बाला में रॉन्ग साइड से आए ट्रक ने कांवड़ियों को रौंदा: 1 की मौके पर मौत, MM अस्पताल में भर्ती छिंदवाड़ा: छात्रसंघ चुनाव को लेकर कांग्रेस का हमला— "अप्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव हुए तो बीजेपी करेगी... मुरैना: सरकारी स्कूल में शिक्षक गायब, 4500 रुपये वाली प्राइवेट शिक्षिका पढ़ाती मिली; हेडमास्टर को मि... बारिश में बुलेट पर निकले CM मोहन यादव: भोपाल में हाथ में तिरंगा थामे निकाली यात्रा, बच्चों के लिए तो... संविदा कर्मचारियों को भी मिलेगी 720 दिन की चाइल्ड केयर लीव: MP हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, अवमानना प... उमरिया में झमाझम बारिश से लबालब हुआ जोहिला डैम: 5 गेट खोलकर छोड़ा गया पानी, निचले इलाकों में हाई अलर... पन्ना में एक घंटे की बारिश से खुला विकास के दावों का पोल: कृष्णगढ़ में घरों में घुसा नाले का गंदा पा... खंडवा के 'बिस्मिल्लाह होटल' में स्वास्थ्य सुरक्षा से खिलवाड़, मटन कोल्हापुरी के पार्सल में मिला आधा ... रायसेन में अंधे कत्ल का पर्दाफाश: पत्नी से बातचीत के शक में दो भाइयों ने फरसे से काटकर की हत्या, दोन... जबलपुर में तालाखेड़ा तालाब के पास से 80 हजार की 4 भैंसें चोरी: पशुपालकों में हड़कंप, सिहोरा पुलिस को...

500 और 200 रुपये के नोट लेने से पहले जरूर पढ़ें खबर, बुरे फंस सकते हैं आप

27

लोगों के लिए बेहद जरूरी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि नकली नोटों का खतरा देश में बढ़ रहा है। इससे लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो रही है। RBI की रिपोर्ट के अनुसार बीते वित्त वर्ष में कुल 2,17,396 नकली नोट जब्त किए गए। इनमें से ₹500 के 1,17,722 और ₹200 के 32,660 नोट शामिल थे। वहीं हैरान करने वाली बात ये है कि आम बैंकिंग लेन-देन से ही नकली नोट फैलाए जा रहे हैं। इसलिए लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।

अगली बार अब 500 या 200 रुपए का नोट लेने से पहले आपको बेहद सावधान रहने की जरूरत है। अगर आप नकद लेन-देन करते हैं तो नोटों की जांच करना न भूलें। वहीं शक होने पर आप बैंक जाकर संदिग्ध नोटों की पुष्टि कर सकते हैं।

पहचानें असली नोट

500 रुपये का असली नोट:

रंग: स्टोन ग्रे
आकार: 66 मिमी x 150 मिमी
मुख्य चित्र: महात्मा गांधी
सुरक्षा धागा: रंग बदलने वाला (हरा से नीला)
वॉटरमार्क: गांधीजी की छवि और ‘500’
पीछे की छवि: लाल किला

200 रुपये का असली नोट:

रंग: चमकीला पीला
आकार: 66 मिमी x 146 मिमी
मुख्य चित्र: महात्मा गांधी
पीछे की छवि: साँची स्तूप
विशेष चिन्ह: दृष्टिबाधितों के लिए उभरे हुए निशान
सुरक्षा धागा और स्वच्छ भारत लोगो

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.