Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Punjab के इस जिले में बज गए खतरे के सायरन

21

कपूरथला: केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सिविल डिफेंस को और मजबूत करने के उद्देश्य से आज जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में एक मॉक ड्रिल की गई। इसके तहत प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में संभावित ड्रोन हमले के बाद स्थिति को संभालने और बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया।

मॉक ड्रिल के तहत प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में कार्य दिवस के दौरान ड्रोन हमले के कारण आग लगने की स्थिति और बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। सहायक कमिश्नर विशाल वट्स ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पंचाल के नेतृत्व में आयोजित इस मॉक ड्रिल में सिविल प्रशासन, राजस्व विभाग, फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने भाग लिया।

मॉक ड्रिल के दौरान ड्रोन हमले के तुरंत बाद हूटर बजाकर सभी को खतरे के बारे में सूचित किया गया। संभावित आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाया गया।  एन.डी.आर.एफ और एस.डी.आर.एफ की टीमों द्वारा संभावित घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.