Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ayodhya Crime News: चढ़ावा चोरी कांड में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, सभी 8 आरोपियों के खिलाफ अदालत में ... Legal Action on Youtuber: निशु आजाद और संजय आजाद के खिलाफ FIR की मांग, पटियाला हाउस कोर्ट ने पुलिस क... Haryana Crime News: पुलिस जांच से असंतुष्ट मृतका के पिता पहुंचे अदालत, स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने... Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल...

डीजे की जगह बांसुरी की धुन, डफली की थाप… कार नहीं बैलगाड़ियों का रैला; देखी नहीं होगी ऐसी बारात

24

मध्य प्रदेश के बालाघाट के आगरवाड़ा गांव में एक अनोखी बारात निकली, जहां बैंड, बाजा, बारात और बाराती सभी अनोखे अंदाज में नजर आए. इस शादी में दूल्हा अपनी दुल्हनिया को लेने के लिए किसी लग्जरी कार या हेलिकॉप्टर पर बारात लेकर नहीं निकला, बल्कि एक बैलगाड़ी में बैठकर दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने उसके घर पहुंचा. वहीं बाराती भी बांसुरी की धुन और डफली की थाप पर थिरकते दिखे.

ज्यातर लोग अपनी शादी धूमधाम से मनाते हैं और शादी में जमकर पैसा खर्च करते हैं. शादी में डीजे , लाइटिंग, पंडाल, बड़े-बड़े लॉन, रिसॉर्ट और गाड़ियां इन सब पर खूब पैसा खर्च किया जाता है. लेकिन बालाघाट के आगरवाड़ा गांव में एक बारात बहुत अलग अंदाज में निकली. इस बारात में दूल्हा बैलगाड़ी पर बारात लेकर निकला. इस दौरान बैल और बैलगाड़ी दोनों को जबरदस्त ढंग से सजाया गया और पीछे-पीछे बांसुरी की धुन और डफली की थाप पर बाराती थिरकते हुए चले. इस दौरान बाराती अलग-अलग तरह के पोशाक पहने नजर आए.

बैलगाड़ी और बैलों को खास तरीके सजाया

आगरवाड़ा गांव से खड़गपुर तक बैलगाड़ी से निकाली गई नीलेश ठाकुर की बारात का सफर लगभग 10 किमी का था. इस बारात में दर्जनों बैलगाड़ियां थीं. सभी बैलगाड़ी और बैलों को खास तरीके सजाया गया था. बैलों के गले मे घुंघरू और बैलगाड़ी की छत को किसी राजा की शाही सवारी की तरह से सजाया गया था. इस बारात की रंगबिरंगी बैलगाड़ियां, ढपली, बांसुरी की तान और पारंपरिक नृत्य देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो उठे.

बांसुरी की धुन और डफली की थाप

इस बारात में संस्कृति की भी झलक देखने को मिली. जहां बांसुरी की धुन और डफली की थाप पर एक शख्स घोड़े की पोशाक पहनकर थिरकते दिखा, जो इस बारात में चार चांद लगा रहा था. दूल्हे नीलेश ठाकरे ने बताया कि उन्हें कुछ अलग करना था और अपनी शादी को यादगार बनाना था. इसी वजह से उन्होंने बैलगाड़ी से बारात ले जाने का फैसला किया. दूल्हे की मां ने बताया कि हमारी शादी भी ऐसे हुई थी और हम अपने बेटे की शादी भी इसी तरह पूरे रीति रिवाजों से कर रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.