Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
DUSU Election 2026: निर्दलीय उपाध्यक्ष बने दीपांशु शौकीन से कांग्रेस या NSUI ने नहीं किया संपर्क, इं... Heavy Rain Forecast India: झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में जोरदार बारिश के आसार, जानिए अपने शहर ... Heart Disease Risk & Prevention: स्वस्थ लोग भी न करें ये अनदेखी! उम्र के हिसाब से करवाएं ईसीजी, बीपी... Balod Accident News: बालोद में भीषण सड़क हादसा; कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 मासूम बच्चों की मौत MP Milk Price Hike Protest: दूध के दाम बढ़ाने पर अड़े किसान; इंदौर, देवास और उज्जैन के किसान सांची ड... Indore Court Order: सड़क हादसे में मृत दूध व्यवसायी के परिवार को मिलेगा 36 लाख मुआवजा; बीमा कंपनी को... Durg Bhilai News: जवाहर मार्केट की ज्वेलर्स दुकान में लगी आग; दमकल टीम ने 1 टैंकर पानी से पाया काबू,... Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ...

गर्लफ्रेंड की हत्या, बोरे में बंद कर फेंकी लाश, जयपुर पुलिस ने 4 घंटे में सुलझाया केस

30

राजस्थान के जयपुर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका का बेरहमी से कत्ल कर दिया. फिर एक बोरे में लाश को पैक कर पड़ोसी के यहां फेंक आया. अगली सुबह जब जब उस घर की मकान मालकिन उठी तो बाहर बोरा पड़ा मिला. उसने किराएदार से कहा कि देखना जरा इस बोरे में क्या है. जैसे ही दोनों ने बोरा खोला उन दोनों की चीख निकल गई. बोरे के अंदर खून से सनी लाश थी.

तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. महज 4 घंटे में इस मर्डर मिस्ट्री का खुलासा हो गया. पुलिस के मुताबिक, जितेंद्र सिंह उर्फ राहुल ने अपनी गर्लफ्रेंड बबीता की हत्या की थी. जितेंद्र से पूछताछ की गई तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए.

मामला शास्त्री नगर का है. यहां मंगलवार की सुबह एक घर के बाहर बोरी पड़ी मिली. इसे देख घर की मालकिन मुन्नी देवी चौंक गईं. उन्होंने अपने किराएदार को आवाज लगाकर बुलाया. दोनों ने बोरा खोला तो उसमें एक महिला की लाश थी. सूचना पर पुलिस पहुंची. युवती की पहचान बबीता शर्मा के रूप में हुई. अब पुलिस के सामने सवाल था कि आखिर बबीता को किसने और क्यों मारा?

खोजी कुत्ते को मदद के लिए लाया गया. डॉगी बार-बार पड़ोस के घर के चक्कर काटने लगा. इससे पुलिस को शक हुआ. जांच की गई तो पता चला कि ये मकान किसी जितेंद्र सिंह का था. उसने हाल फिलहाल में ये मकान बेचा था. और इसमें कोई नहीं रहता था. पुलिस ने तुरंत जिंतेंद्र को पकड़ा. उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो वो टूट गया. उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया.

पैसों को लेकर दोनों में था विवाद

जितेंद्र ने बताया- सर! मैं सुभाष कॉलोनी का रहने वाला हूं. बबीता मेरी प्रेमिका था. पैसों को लेकर उससे मेरा कुछ वक्त से विवाद चल रहा था. वो मुझे पैसों के लिए लगातार परेशान कर रही थी. इसी के चलते मैंने ये मकान भी बेच दिया. मगर मैं बबीता से परेशान हो चुका था. बेशक मैंने मकान बेचा था मगर उसकी एक चाबी मेरे ही पास थी. मैंने तय किया कि इसी मकान में बबीता को मार दूंगा. किसी को मुझ पर शक भी नहीं होगा. क्योंकि मकान तो मैं बेच ही चुका था.

21 दिसंबर को दिया वारदात को अंजाम

आरोपी बोला- मैंने 21 दिसंबर को बबीता को इस घर पर बुलाया. वो आ भी गई. मैंने तब धारधार हथियार से बबीता के गले और सिर पर वार करके उसे मार डाला. फिर मैं उसकी लाश को ठिकाने लगाने का प्लान बनाने लगा. मैंने बोरे में लाश पैक की. मगर फेंकू कहां, ये समझ नहीं आ रहा था. तब रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मैंने बोरे को मुन्नी देवी के घर के बाहर फेंक दिया. फिर जब पुलिस तफ्तीश के लिए आई तो मैं भी वहां मौजूद रहा. ताकि कोई भी मुझ पर शक ना करे.

फिलहाल आरोपी राहुल पुलिस की गिरफ्त में है. उससे पूछताछ जारी है. युवती के परिजनों से संपर्क साधा जा रहा है. मामले में आगामी कार्रवाई जारी. वहीं, इस हत्याकांड के बाद से ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.