Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पंजाब में जल्दी होगी मानसून की Entry! मौसम विभाग की आई बड़ी अपडेट

23

चंडीगढ़: पंजाब में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को आज सुबह उस समय राहत मिली जब पूरा आसमान बादलों से ढक गया और कई जिलों में तेज बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने 4 जून तक गरज-चमक के साथ बारिश का भी अनुमान जताया है। अगर मानसून की बात करें तो पंजाब में जल्द ही मानसून दस्तक दे सकता है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 25 जून से पहले पंजाब में मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि इस बार राज्य के कई जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश होगी और मानसून की रफ्तार भी समय से आगे चल रही है। इस बार कई राज्यों में मानसून तय समय से एक सप्ताह पहले चल रहा है।

अब अगर 25 जून तक पंजाब में मानसून दस्तक देता है तो यह किसानों के लिए अच्छी खबर है क्योंकि इससे धान की फसल को काफी फायदा होगा। वहीं, हाल ही में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर भी पंजाब में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 4 जून तक राज्य में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। आज पंजाब के 20 जिलों में आंधी और बारिश का अनुमान जताया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.