Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

लुधियाना में आज ये Main रास्ते हुए डायवर्ट, लोग दें ध्यान

26

लुधियाना : मरहूम विधायक गुरप्रीत गोगी के देहांत के बाद लुधियाना पश्चिम की विधानसभा सीट खाली पड़ी है, जिसके 19 जून को उप चुनाव करवाए जाएंगे। उप चुनाव में आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार घोषित किया गया है। अरोड़ा शुक्रवार को लुधियाना पश्चिम के उप चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे, जिसमें आपके सर्वोच्च नेता दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान के भी शामिल होने की संभावना है।

नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मेगा रोड शो का आयोजन भी रखा गया है जिसके लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा कुछ प्वाइंटों पर डायवर्शन लागू की गई है, ताकि आम लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना न करना पड़े। ट्रैफिक पुलिस द्वारा डिप्टी कमिश्नर ऑफिस वाली फिरोजपुर रोड और उसके आसपास के क्षेत्र पर जाने वाली सड़कों पर डायवर्शन प्वाइंट घोषित किए गए है, जिनमें पूर्व एम.एल.ए. सुरेंद्र डाबर कोठी कट, खालसा कॉलेज फॉर गर्ल्स मेन गेट घुमार मंडी, कालिया स्वीट शॉप, फाउंटेन चौक, सग्गू चौक, काका मैरिज पैलेस कट, मल्हार ट्रैफिक सिग्नल, हीरो बेकरी ट्रैफिक सिग्नल, पी.ए.यू. गेट नंबर 5 गुरुद्वारा नानकसर के सामने, भारत नगर चौक, भाई वाला चौक से डाउन रैंप, बस स्टैंड एलिवेटेड पुल की चढ़ाई फिरोजपुर की तरफ, दुर्गा माता मंदिर ट्रैफिक सिग्नल तथा राजपुरा चौक पर डायवर्शन दी गई है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा लोगों को अपील की गई है कि वाहन चालक वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें ताकि किसी परेशानी से बचा जा सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.