Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

ट्रक चालक ने गौ तस्करी करने से किया इनकार… ट्रांसपोर्टरों ने बीच सड़क पर कर दी हत्या

23

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गोतस्करी का विरोध करने पर तस्करों ने ट्रक चालक को पीटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने चालक को स्कार्पियो कार से अगवाकर रास्ते भर उसके साथ मारपीट की। भागने का प्रयास करने पर उन्होंने चालक की सड़क पर ही लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार घटना जाजमऊ थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मृतक की बेटी ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक औरैया के कोतवाली थाना क्षेत्र के खानपुर चौराहा निवासी थे, जिनका नाम मो. सलीम (45 वर्ष) था। जो कि जाजमऊ के पोखरपुर निवासी शोएब आलम का ट्रक चलाते थे।

मृतक सलीम के साले कबीरुल हसन का आरोप है कि शोएब आलम उर्फ शीबू, उसका भाई शहनवाज, फरहान और सद्दाम ट्रांसपोर्टर हैं साथ ही गोतस्करी भी करते हैं। बहनोई सलीम को वे लोग झारखंड मवेशी लाने के लिए भेज रहे थे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इस पर दोनों भाई व उसके दो साथी उन्हें धमकाने लगे। सलीम ने उनसे कहा कि वे उनका हिसाब कर दें। अब से उनकी गाड़ी नहीं चलाएंगे। इस पर आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए उन्हें जबरन स्कार्पियों कार में बैठा लिया।

आरोपी रास्तेभर उन्हें पीटते हुए गंगापार ले गए, जहां मृतक को बंधक बनाकर मारा। इसके बाद वापस मृतक को जंगल की तरफ ले जाने लगे। सलीम ने मौका देखकर गाड़ी से किसी तरह से कूदकर भागने की कोशिश की, इस पर आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया।घटना देख आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को इसकी जानकारी दी। जाजमऊ थाना प्रभारी अजय प्रकाश ने बताया कि घायल को कांशीराम अस्पताल ले गए थे, लेकिन डॉक्टर ने घायल को मृत घोषित कर दिया। साथ ही बताया कि आरोपी शोएब और शहनवाज समेत 3 को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिवंगत की बेटी उन्नाव के लोधनहाल निवासी अलीशा की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.