Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से पन्ना-दमोह छतरपुर सहित बुंदेलखंड समृद्ध होगा किसानों की बदलेगी जिंदगी : CM मोहन यादव

21

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बुंदेलखंड में बड़ा बदलाव आने वाला है, केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से पन्ना दमोह छतरपुर सहित समूचा बुंदेलखंड समृद्ध होगा। किसानों की जिंदगी बदलेगी, पूरे क्षेत्र में खुशहाली आएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरूवार को पन्ना में महाराजा छत्रसाल जयंती और पन्ना नगर के गौरव दिवस पर समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार के माध्यम से सुशासन की मिसाल बनेगी। प्रदेश में पन्ना सहित 19 धार्मिक नगरों में शराब दुकान बंद की गई है। सरकार शराब दुकान बंद कर दूध की दुकानें खोलेगी, गोपालन पशुपालन को बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहां श्री जुगल किशोर लोक के साथ ही 90 करोड की लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा शीघ्र ही पन्ना को मेडिकल कॉलेज सहित अन्य सौगातें भी मिलेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पन्ना की धरती शूरवीरों की धरती हैं यहाँ पर हीरे के अपार भंडार हैं। महाराज छत्रसाल ने भी सोच समझकर पन्ना को राजधानी बनाया। उन्होंने कहा कि पन्ना के खास है यहाँ पूरे देश सबसे अच्छे हीरे पाए जाते हैं। जुगलकिशोर लोक बनने से श्रद्धालुजन दूर-दूर से आकर यहां दर्शन करेंगे जिससे पन्ना में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और नगर समृद्ध होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के दुश्मनों को मिट्टी में मिलाने का संकल्प लिया और सेना ने दुश्मनों का खात्मा कर नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कार जी की 300वां जयंती चल रहा है। बनारस, सोमनाथ, द्वारकापुरी, गंगोत्री, बद्रीनाथ रामेश्वरम, मानसरोवर आदि देवस्थानों का अपने निजी व्यय से जीर्णोंद्वार कराया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पन्ना के गौरव दिवस के अवसर पर मैं मध्यप्रदेश सरकार की ओर से शुभकामनाएँ देता हूँ। उन्होंने महाराजा छत्रसाल एवं लोकमाता अहिल्याबाई के चित्र पर मल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सड़क हदासों में अस्पताल पहुंचाने पर राह वीर योजना में मानवता के आधार पर 25 हजार का पुरस्कार सरकार देगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा यदि बहन बेटी किसी कारण से विधवा हो जाती तो विधवा बहिनो की शादी के लिए 2 लाख दिये जाने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा गौमाता के संरक्षण और रखरखाव के लिए सरकार गौशालाओं में प्रति गौमाता को आहार के लिये 20 से बढाकर 40 रुपए दिये जा रहे है। लाड़ली बहनों की राशि में भी सरकार बढ़ोतरी करते हुए आगामी 5 साल के अंदर 3 हजार रूपए प्रतिमाह करने जा रही है। जगन्नाथ यात्रा को धर्मस्व और धार्मिक न्यास में शामिल किया जाएगा। राज्य सरकार महाराजा छत्रसाल की जयंती मनायेगी। पाठ्यक्रमों में महाराजा छत्रसाल की जीवनी को शामिल कर उनकी वीरता और जीवन के पहलुओं से अवगत कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अजयगढ़ के अस्पताल का उन्नयन करने तथा जुगल किशोर महालोक में गोविंद मन्दिर, बलदाऊ मन्दिर, प्राणनाथ और जानकी मंदिर के विकास कार्यों में शामिल करने की घोषणा की। तालाबों के जीर्णोद्धार और स्टेडियम को पूर्ण करने सहित ब्रजपुर में नवीन कॉलेज खोलने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमने तय किया है की प्रदेश के नगरों में सभी जगह गीता भवन बनाए जाएंगे। गीता भवन में सभागार, लायब्रेरी आदि बनाई जाएगी। उन्होंने 131 नव विवाहित दंपत्तियों को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएँ दी। सरकार पशुपालन और गोपालन को बढ़ावा दे रही हैं, उन्होंने कहा एक ब्लॉक के अंदर एक आदर्श वृंदावन गांव बनाने का संकल्प हमारी सरकार ने लिया है।

सांसद बीडी शर्मा ने पन्ना में मेडिकल कॉलेज, एग्रीकल्चर कॉलेज और आयुर्वैदिक हॉस्पिटल की सौगात के लिये मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि एनएमडीसी डायमंड पार्क और म्यूजियम से पन्ना की पहचान विश्व पटल पर बनी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की विकास यात्रा प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में तेज गति से आगे बढ़ रही हैं।

महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्रसाल जयंती पर पन्ना प्रवास के दौरान नगर के छत्रसाल पार्क पर बुंदेलखण्ड केशरी महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प वर्षा कर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री प्राणनाथ मंदिर ट्रस्ट के सदस्य एवं पदाधिकारियों से ट्रस्ट के कार्यों और गतिविधियों की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्रसाल की गादी पर भी माल्यार्पण किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.