Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी... Gwalior Hospital Scam: भिंड की गर्भवती महिला के परिजनों से दलाल ने ऐंठे 17,000 रुपये; जेएएच प्रबंधन ...

वाटर फास्टिंग क्या होती है? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और नुकसान

30

आज के समय में वेट लॉस के लिए लोग कई तरह के प्रयास करते हैं. इसमें एक्सरसाइज के साथ ही सही डाइट भी शामिल है. आजकल कीटो और कई तरह की डाइट काफी ट्रेंड में हैं. जिसे अपनी पसंद के मुताबिक ही फॉलो करना चाहिए. इन्हीं सब में लिक्विड डाइट भी शामिल है, जिसमें सिर्फ लिक्विड चीजों का सेवन किया जाता है. वहीं इसी की तरह एक वॉटर डाइट भी होती है.

वॉटर डाइट जैसे की नाम से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें सिर्फ पानी पिया जाता होगा. लेकिन क्या यह सही है क्योंकि हमारे शरीर को सही कार्य करने के लिए सभी तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है, तो ऐसे में वाटर फास्टिंग करने से शरीर को फायदा होता है या फिर नुकसान और इस दौरान की कई कौन-सी गलतियों से सेहत को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है.

क्या कहती हैं एक्सपर्ट?

दिल्ली के श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट में चीफ डायटिशियन प्रिया पालीवाल ने बताया कि वाटर डाइट एक ऐसी डाइट है जिसमें कुछ समय के लिए व्यक्ति सिर्फ पानी पीता है और कोई कठोर खाना नहीं खाते, इसे आमतौर पर वॉटर फास्टिंग भी कहा जाता है. वाटर डाइट शरीर को डिटॉक्स करने, वजन घटाने और पाचन तंत्र को आराम देने के लिए कभी-कभी अपनाई जा सकती है, लेकिन इसे बहुत सोच-समझकर और सीमित समय के लिए ही फॉलो करना चाहिए. ये डाइट शरीर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकती है, इसके साथ भूख को कंट्रोल करना आसान हो सकता है और इंसुलिन लेवल भी बेहतर हो सकती है.

वाटर फास्टिंग के नुकसान

कुछ लोग इसे धार्मिक उपवास या मेंटल क्लेरिटी के लिए भी अपनाते हैं. लेकिन इसके नुकसान भी बहुत होते हैं. लंबे समय तक सिर्फ पानी पर रहना शरीर को कमजोर कर सकता है, चक्कर आना, थकान, लो ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर गिरना जैसी समस्याएं इस डाइट के कारण हो सकती हैं. खासकर डायबिटीज, ब्लड प्रेशर या हार्ट से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए यह डाइट खतरनाक हो सकती है. वाटर डाइट शुरू करने से पहले हेल्थ चेकअप करवाना और अपने शरीर की जरूरत को जानना बहुत ही जरूरी है. इसे हमेशा एक्सपर्ट की सलाह पर ही करना चाहिए. इस दौरान खूब आराम करना होता है, एक्सरसाइज करने से बचें और शरीर में दिख रखें लक्षणों को समझें. अगर कमजोरी, मतली या सिर दर्द जैसी दिक्कत हो तो तुरंत डाइट बंद करें और कुछ हेल्दी खाएं.

कितने समय के लिए और कैसे करनी चाहिए?

एक्सपर्ट का कहना है कि एक या दो दिन से ज्यादा इस डाइट को नहीं कर सकते हैं. वो भी मेडिकल सुपरविजन में ही इस डाइट को फॉलो करना बहुत जरूरी होता है. इस डाइट को अपनाने से पहले यह जानना जरूरी है कि यह डाइट सभी के लिए नहीं है और इसका फायदा तभी होगा जब इसे सही तरीके से और सीमित समय के लिए किया जाए, वरना इससे सेहत को गंभीर नुकसान भी पहुंच सकता है. डॉक्टर की सलाह लेकर ही इस तरह की डाइट को अपनाना सबसे समझदारी और सुरक्षित रहता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.