Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क...

कानपुर में CM योगी की सुरक्षा में चूक, गलत हेलीपैड पर लैंड हुआ हेलिकॉप्टर; अधिकारियों के फूले हाथ-पांव

32

कानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान एक बड़ी चूक सामने आई है. सीएम योगी का हेलिकॉप्टर उस हेलिपैड पर उतार दिया गया, जो उनके लिए आरक्षित नहीं था. प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, ऐसा इसलिए हुए क्योंकि एक ही परिसर में कई हेलीपैड बनाए गए है. ऐसे में शायद पायलट को कन्फ्यूजन हुआ होगा और उसने हेलीकॉप्टर दूसरे हेलीपैड पर उतार दिया. यह घटना उस समय हुई, जब सीएम योगी, पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों की समीक्षा के लिए कानपुर पहुंचे थे.

सूत्रों के अनुसार, सीएसए यूनिवर्सिटी मैदान में कुल पांच हेलीपैड बनाए गए हैं. मैदान के तीन सेक्शन हैं, जिसमें दो सेक्शन में दो दो हेलीपैड और एक सेक्शन में एक हेलीपैड बनाया गया है. पहला हेलिपैड प्रधानमंत्री मोदी के लिए और दूसरा मुख्यमंत्री व अन्य वीआईपी के लिए निर्धारित था. बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे सीएम योगी लखनऊ से हेलिकॉप्टर द्वारा कानपुर पहुंचे. उनका हेलिकॉप्टर चार नंबर हेलीपैड पर उतरना था, लेकिन पायलट ने चूकवश हेलिकॉप्टर को दूसरे नंबर पर उतार दिया. उस समय वहां एयरफोर्स का लैंडिंग ट्रायल चल रहा था.

CM योगी की सुरक्षा में कैसे हुई चूक?

इस घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया. अधिकारी जो सीएम का स्वागत करने दूसरे हेलिपैड पर मौजूद थे, उन्हें तुरंत दूसरे हेलिपैड पर दौड़कर पहुंचना पड़ा. वहां सीएम योगी का औपचारिक स्वागत किया गया. हालांकि यह चूक कैसे हुई, इसका अभी तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है. यह पहली बार नहीं है, जब सीएम योगी के हेलिकॉप्टर को लेकर कोई समस्या सामने आई हो. इससे पहले 20 अप्रैल को भी तेज हवाओं के कारण उनका हेलिकॉप्टर अस्थिर हो गया था.

30 मई को कानपुर दौरे पर आ रहे PM मोदी

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को कानपुर दौरे पर आ रहे हैं. वे पावर प्लांट और मेट्रो विस्तार परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. सीएम योगी इसी कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कानपुर पहुंचे थे. उन्होंने सीएसए ग्राउंड में होने वाली जनसभा स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि ट्रैफिक, सफाई और पार्किंग व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त हो, ताकि जनसभा में शामिल होने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.