Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

इधर परेश रावल ने अक्षय कुमार पर आरोप लगाया, उधर प्रियदर्शन ने करारा जवाब दे दिया

31

अक्षय कुमार की HERA PHERI 3 पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं. परेश रावल के फिल्म छोड़ने के बाद से मामला गड़बड़या हुआ है. राजू, श्याम और बाबूराव की पुरानी जोड़ी अब साथ नहीं दिखेगी. परेश रावल का कहना था कि भरोसे पर टर्म साइन किया था. जिसके बाद IPL में रिलीज करने के लिए जल्दबाजी में प्रोमो शूट करवाया गया. यह भी कहा गया कि Firoz Nadiadwala की तरफ से परेश रावल समेत सबको नोटिस मिला था. नोटिस के मुताबिक, फ्रैंचाइज के इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स नाडियाडवाला के पास है. पर अब प्रियदर्शन ने दावों पर चुप्पी तोड़ी है.

बीते दिनों परेश रावल के फिल्म छोड़ने पर अक्षय कुमार ने भी जवाब दिया था. हाउसफुल 5 के ट्रेलर लॉन्च पर उन्होंने कहा था कि कोर्ट में मामला चल रहा है. वो 30-35 साल से उन्हें जानते हैं. दोनों अच्छे दोस्त हैं. इसलिए लोगों को उनके बारे में कुछ नहीं कहना चाहिए. हालांकि, अक्षय पर लगाए आरोप पर प्रियदर्शन ने करारा जवाब दिया है.

प्रियदर्शन ने क्या कहा?

प्रियदर्शन इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म पर काम कर रहे हैं. वो फिलहाल हैदराबाद में हैं और ‘भूत बंगला’ के पोस्ट-प्रोडक्शन को देख रहे हैं. हालांकि, वो परेश रावल की लीगल टीम की ओर से लगाए आरोपों से परेशान थे. उन्होंने हाल ही में मिड को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया है. जिस पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि नाडियाडवाला के पास कॉमेडी फ्रैंचाइजी का आईपीआर होने की अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है. वो बताते हैं कि- अक्षय ने हेरा फेरी फ्रैंचाइजी के पूरे राइट्स फिरोज नाडियाडवाला से 10 करोड़ रुपये में खरीदे हैं. जिन्होंने पहले दो हिस्सों को प्रोड्यूस किया था.हालांकि, यह सिर्फ ‘हेरा फेरी 3’ के लिए नहीं, बल्कि पूरी फ्रैंचाइजी के लिए है. उन्हें यह बात इसलिए पता है कि क्योंकि उन्होंने पेपरवर्क देख लिए थे. साथ ही क्लियर किया कि अक्षय कुमार ने उन्हें फिल्म शुरू करने से पहले ही एग्रीमेंट दिखा दिया था. ”जब उन्होंने मुझे एग्रीमेंट दिखाया, तो उसमें इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स भी शामिल थे. जो उन्होंने फिरोज नाडियाडवाला से खरीदे थे. जिसके बाद ही मैं फिल्म में शामिल होने के लिए राजी हुआ था.” साथ ही कहा कि 10 करोड़ में अक्षय कुमार ने फ्रैंचाइजी के राइट्स खरीदे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.