Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कोरोना वायरस फिर मचाएगा तबाही? ‘बाबा वेंगा’ ने की डरा देने वाली भविष्यवाणी

11

भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं. इस बीच, दशकों पहले की गई एक भविष्यवाणी लोगों के दिलों में डर पैदा कर रही है. यह भविष्यवाणी किसी और ने नहीं, बल्कि जापान की ‘बाबा वेंगा’ (Japan Baba Vanga) कही जाने वाली प्रसिद्ध मंगा कलाकार रियो तात्सुकी ने की (Ryo Tatsuki) थी. रियो ने भविष्यवाणी की थी कि 2030 में एक घातक वायरस फिर से तबाही मचाएगा.

चूंकि, जापानी बाबा वेंगा रियो तात्सुकी की पिछली कुछ भविष्यवाणियां सच हुई हैं, जैसे कि 2020 में कोरोना वायरस जैसी महामारी का आना, इसलिए वायरस को लेकर उनके द्वारा दशकों पहले की गई एक और भविष्यवाणी को लेकर लोगों में डर का माहौल है.

10 साल बाद फिर तबाही मचाएगा वायरस!

जापान की इस ‘बाबा वेंगा’ ने 1999 में ‘द फ्यूचर एज आई सी इट’ टाइटल से एक किताब लिखी थी, जिसमें उसके रात के बुरे सपनों से उपजी कुछ परेशान करने वाली भविष्यवाणियां थीं. अपनी किताब में महिला ने एक महामारी का जिक्र करते हुए उल्लेख किया कि 2020 में एक अज्ञात वायरस आएगा, जो अप्रैल में भारी तबाही मचाने के बाद धीमा पड़ जाएगा, और फिर 10 साल बाद फिर से दिखाई देगा.

तबाह कर देगा हेल्थ सिस्टम!

‘बाबा वेंगा’ की नई वायरल भविष्यवाणी कहती है कि यह वायरस और भी ज्यादा तबाही मचाने के साथ लौटेगा. रियो की किताब के अनुसार, वायरस पहले से कहीं अधिक भयंकर रूप से उभरेगा, और ज्यादा लोगों की जान लेगा. इसके साथ ही यह ग्लोबल हेल्थ सिस्टम को एक बार फिर तहस-नहस कर देगा.

ICMR ने क्या कहा?

इस बीच, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल का कहना है कि कोविड के बढ़ते केसेस को लेकर फिल्हाल चिंता की कोई बात नहीं है. उन्होंने कहा, दक्षिण भारत से लिए गए सैंपल्स की जीनोम सीक्वेंसिंग से पता चला है कि कोविड-19 के नए वेरिएंट गंभीर नहीं हैं, और ये ओमिक्रॉन सब वेरिएंट है.

बाबा वेंगा की एक और डरा देने वाली भविष्यवाणी

बता दें कि जापानी बाबा वेंगा ने अपनी किताब में जापान और फिलीपींस के बीच एक विशाल पानी के नीचे की दरार की भी भविष्यवाणी की थी, जिसके परिणामस्वरूप जुलाई 2025 में एक भयावह सुनामी आएगी. क्योंकि, जापान में भूकंप का इतिहास रहा है, इसलिए लोग इस पूर्वानुमान को लेकर खासे चिंतित हैं.

हालांकि, जापान सरकार ने इस पूर्वानुमान के संबंध में कोई औपचारिक चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन आपदा प्रबंधन अधिकारी देश में 2011 की सुनामी जैसी प्राकृतिक आपदाओं के इतिहास के कारण हाई अलर्ट पर हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.