Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

सड़क पर रोका, कपड़े खींचकर की निर्वस्त्र करने की कोशिश… मनचले से परेशान महिला पहुंची पुलिस के पास

8

उत्तर प्रदेश के आगरा में मनचले ने महिला को बीच सड़क रोककर कपड़े उतारने की कोशिश की. महिला ने जब इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता ने बताया कि आरोपी पिछले कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था. हर रोज स्कूटी से आता और अश्लील हरकत करता था. महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की है और सुरक्षा की मांग की है.

आगरा के सदर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को मनचले ने परेशान कर रखा था. महिला को बीच सड़क पर रोककर अश्लील हरकत करता और उसके कपड़े खींच कर निर्वस्त्र करने की कोशिश की. वहीं बात ना मानने पर जान से मारने की धमकी दी. मनचला हर रोज महिला का पीछा करता था. महिला ने बताया कि वो परिवार पालने के लिए सिलाई की काम करती है. जब वो सिलाई के लिए कपड़े लेने के लिए जा रही थी इसी दौरान एक मनचले ने उसके कपड़े खींचकर निर्वस्त्र करने की कोशिश की.

बीच सड़क महिला के खींचे कपड़े

परिवार को पालने के लिए महिला कपड़े सिलने ने का काम करती है. महिला ने बताया कि वो बुटिक पर कपड़े लेने के लिए जा रही थी, इसी दौरान एक शख्स स्कूटी से आया और थोड़ा आगे जाने के बाद स्कूटी मोड़कर उसके पास आया. कपड़े खींचने लगा और जोर से कमर पर थप्पड़ मारा. महिला ने बताया कि जब उसने विरोध किया और पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने जाने से मारने की धमकी दी.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है. जान से मारने की धमकी देने के बाद डरी हुई है. पुलिस से सुरक्षा की मांग की है. वहीं दरोगा विजय विक्रम सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. सीसीटीवी की जांच की जा रही है, आरोपी की तलाश जारी है. पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.