Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

मध्य प्रदेश के मक्सी में पुलिस की सुरक्षा के बीच निकला युवक का जनाजा, बंद रहा पूरा बाजार

34

शाजापुर। शाजापुर जिले के मक्सी में बुधवार रात को दो पक्षों में बड़ा विवाद हो गया था। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई। मृतक का गुरुवार दोपहर में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मक्सी के बड़ली मोहल्ला से जनाजा शुरू हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाजजन शामिल रहे।

जैन मंदिर रोड होकर जनाजा मस्जिद चौक पहुंचा। यहां पर जनाजे की नमाज अदा की गई। इसके बाद जनाजा तालाब की बाल स्थित कब्रिस्तान ले जाया गया और सुपुर्द ए खाक किया गया। उल्लेखनीय की बुधवार रात को मक्सी में दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसमें गोलियां भी चली थीं और पथराव भी हुआ था।

घायल युवक का इंदौर में चल रहा इलाज

विवाद में नौ लोग घायल हुए थे, जिनमें से एक अमजद पुत्र मजीद उम्र 40 वर्ष निवासी मक्सी की मौत हो गई है। वहीं जुनैद निवासी मक्सी की हालत गंभीर बनी हुई है और वह इंदौर में उपचाररत है। इसके अलावा अन्य सात घायलों का भी उपचार चल रहा है।

मक्सी का बाजार पूरी तरह बंद

मक्सी में फिलहाल तनाव की स्थिति है और बाजार पूरी तरह बंद है। यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। जिलेभर के पुलिस बल के साथ ही उज्जैन, देवास और भोपाल से भी पुलिस पर मक्सी भेजा गया है।

सीएम ने किया पोस्ट, दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के मक्सी में आपसी विवाद से हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुखद है, दोषियों को किसी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा।

कल देर रात घटना मेरे संज्ञान में आते ही जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर बात कर क्षेत्र में शांति-व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ मामले की पूरी निष्पक्षता से जांचकर दोषियों की पहचान कर सख्त से सख्त कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए हम पूरी तरह कटिबद्ध हैं। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने की छूट किसी को नहीं दी जाएगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.