Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

लालू यादव का बड़ा फैसला, बड़े बेटे तेजप्रताप को पार्टी से निकाला, परिवार से भी किया बेदखल

18

आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को लेकर बड़ा फैसला किया है. उन्होंने अपने बेटे को पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया है. यही नहीं लालू ने ते प्रताप को परिवार से भी बेदखल कर दिया है. आरजेडी चीफ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इस बात की जानकारी दी, जिसमें उन्होंने साफ कहा है कि अब परिवार और पार्टी में तेजप्रताप की कोई भूमिका नहीं है.

आरजेडी चीफ ने अपनी पोस्ट में कहा ‘निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है. ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है. अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं. अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी. उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है.

इसके आगे लालू यादव ने कहा ‘अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है. उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें. लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं. परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है’.

क्या है मामला

दरअसल तेजप्रताप ने बीते दिन (शनिवार 25 मई) को ही अपने रिलेशनशिप का ऐलान किया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया था कि वो एक के साथ पिछले 12 सालों से रिलेशनशिप में हैं. इसके साथ ही उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड की तस्वीर भी शेयर की थी. उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा था ‘मैं बहुत दिनों से आप लोगों से यह बात कहना चाहता था पर समझ नहीं आ रहा था कैसे कहूं. इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल का बात आप सब के बीच रख रहा हूं! आशा करता हू आपलोग मेरी बातों समझेंगे.’

तेजप्रताप ने दी सफाई

हालांकि मीडिया में खबर चलने के बाद तेज प्रताप ने अपनी पोस्ट पर सफाई देते हुए कहा कि ‘मेरे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म को हैक एवं मेरे तस्वीरों को गलत तरीके से एडिट कर मुझे और मेरे परिवार वालो को परेशान और बदनाम किया जा रहा है. मैं अपने सुभचिंतकों और फॉलोवर्स से अपील करता हूं कि वे सतर्क रहें और किसी भी अफ़वाह पर ध्यान न दें’.

2018 में ऐश्वर्या राय से हुई थी तेज प्रताप की शादी

तेज प्रताप यादव अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. साल 2018 में आरजेडी के तत्कालीन विधायक चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से उनकी शादी हुई थी. हालांकि कुछ ही महीनों बाद दोनों के रिश्तों में खटास आ गई जिसके चलते दोनों अलग हो गए. फिलहाल उनका तलाक का मामला फिलहाल कोर्ट में लंबित है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.