जालंधर: जालंधर के फोलड़ीवाल गंदे नाले के पास युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान न्यू जवाहर नगर के रहने वाले कुलदीप यादव के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात कुलदीप (19) दोस्तों के साथ बाइक पर घूमने निकला था। दोस्तों के साथ साइकिल पर घर से निकला था और रात 1 बजे तक घर नहीं लौटा। इसके बाद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पीड़ित के अनुसार शनिवार सुबह उन्हें जालंधर हाइट्स पुलिस चौकी से फोन आया कि फोलड़ीवाल में गंदे नाले के पास उनके बेटे जैसे दिखने वाले एक युवक का शव पड़ा है।
परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या की गई है, लेकिन पुलिस को संदेह है कि युवक की मौत बीमारी के चलते हुई है। हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। फिलहाल पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.