Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...

अगले कुछ दिन अस्पताल में ही रहेंगे CM मान, सिसोदिया ने बताया कैसी है तबीयत

58

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की गुरूवार शाम को पल्स रेट नीचे गिरने की वजह से तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी. जिसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया था. आज आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अस्पताल में जाकर सीएम भगवंत मान से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि फिलहाल वो ठीक हैं. डॉक्टर्स उनकी निगरानी कर रहे हैं

मनीष सिसोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी. उन्होंने बताया कि बीते 2-3 दिनों से मुख्यमंत्री की तबीयत खराब चल रही थी. कल शाम उनकी पल्स रेट अचानक काफी कम हो गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.

“मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत स्थिर है”

मनीष सिसोदिया ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री इस समय डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी स्थिति स्थिर है. डॉक्टर्स की सलाह के अनुसार, उन्हें अगले 2 से 3 दिनों तक अस्पताल में ही रहना होगा. हालांकि, इस दौरान वो अस्पताल से ही अधिकारियों के साथ जरूरी बातचीत करते रहेंगे. वहीं अस्पताल के जारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री भगवंत मान की पल्स रेट में अब सुधार हो रहा है.

“CM मान अस्पताल से ही करेंगे जरूरी काम”

शुक्रवार को पंजाब कैबिनेट की बैठक होनी थी, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबियत खराब हो जाने की वजह से इस बैठक को स्थगित करना पड़ा. पंजाब में बाढ़ के हालातों पर पर चर्चा और राहत-बचाव के कामों में तेजी लाने के लिए यह बैठक बुलाई गई थी. बैठक 4 बजे शुरू होनी थी, लेकिन फिर यह स्थगित की गई. सीएम मान पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे. वहीं गुरुवार को AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के आधिकारिक आवास पर जाकर उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.