Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत

मैहर में दिखा संस्कारी चोर! माथे पर तिलक लगाकर मंदिर पहुंचा, फिर चुरा ले गया भगवान के चरणों में रखा दान

36

मध्य प्रदेश के मैहर जिले में चोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां चोर ने मुकुंदपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में चोरी की. चोरी की घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. चोर ने जगन्नाथ मंदिर में अनोखे अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया. जगन्नाथ मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले चोर ने दूसरे भक्तों की तरह तिलक लगाकर वहां पर पहुंचा. उसके बाद बड़े आराम से चोर दूसरे भक्तों की तरह जमीन पर बैठा.

चोर को देखकर लगा की वो मंदिर में भगवान की पूजा कर रहा है, लेकिन चोर यहां पूजा करने नहीं, बल्कि चोरी करने आया था. वो बड़े ही आराम से भगवान के चरणों में रखे रूपये लेकर फरार हो गया. मंदिर में सफाई करने वाली महिला कर्मचारी शांति रजक ने बताया कि मंदिर में चोरी उस समय हुई, जब पुजारी विश्राम कर रहे थे. चोर ने पूरी योजना बनाकर ये चोरी की.

चोरी के बाद लोगों में डर

महिला कर्मचारी शांति रजक ने बताया कि पहले चोर मंदिर में पूरे संस्कार के साथ आया. माथे पर तिलक लगाया. फिर चोर अष्टधातु की थाल में रखी को लेकर फरार हो गया. वहीं इस घटना के बाद आसपास के लोग डर और सहम गए है. क्योंकि मंदिर में पुरानी धातुओं की मूर्तियां हैं. वहीं इस तरह से दिनदहाड़े चोरी की घटना होना कहीं न कहीं ये बताता है कि चोर यहां कितने बेफौक हैं. साथ ही इस तरह मदिर में चोरी का होना वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है.

मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर सिर झुकाए और तिलक लगाए हुए देखा जा सकता है. सोशल मीडिया पर लोग चोर और उसके चोरी करने के इस अंदाज की चर्चा कर रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.