Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ganga-Yamuna Expressway Link: यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, 16 गांवों की 740 एकड़ ज... Bilaspur Crime News: बिलासपुर में सराफा कारोबारी से बड़ी उठाईगिरी, बाइक सवार तीन लुटेरों ने दिनदहाड़... Devi Ahilyabai Holkar Airport News: इंदौर एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प: 1 करोड़ यात्री क्षमता के लिए अप... Railway News Update: होली पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने चलाई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, आज से... Gwalior News Update: सवर्ण समाज का ग्वालियर में शक्ति प्रदर्शन: आरक्षण और UGC के मुद्दों पर लामबंद ह... Shocking Incident: 5 दिनों तक मां की लाश के साथ रहा परिवार, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो मंजर देख रह गई ... भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा प्रोजेक्ट! 2600 करोड़ की सड़क बनने से पहले ही धंसी, ओवरब्रिज की दीवारों पर आ... त्योहारों पर 'मौत' का सामान! गंदगी में बन रहे थे 1600 किलो गुलाब जामुन, प्रशासन की छापेमारी से मिलाव... Gwalior Board Exam 2026: ग्वालियर में 150 छात्रों को दिए गए गलत पेपर, परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे तक चल... MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: नेशनल हाईवे 719 पर बस और वैन की जोरदार भिड़ं...

ऑन कर ली अगर ये 5 सेटिंग तो कभी हैक नहीं होगा आपका इंस्टाग्राम

12

इंस्टाग्राम पर हैकिंग और साइबर हमलों की बढ़ते मामलों को देखते हुए, अपने अकाउंट की सेफ्टी को प्रायोरिटी देना जरूरी है. इंस्टाग्राम अपने यूजर्स की सुविधा के लिए कुछ सेटिंग्स ऑफर करता है, जिन्हें एक्टिव करके आप अपनी प्रोफाइल को सेफ बना सकते हैं. यहां 5 सेटिंग्स दी गई हैं, जिन्हें आपको तुरंत एक्टिव करना चाहिए.

टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) एक्टिव करें

ये फीचर आपके पासवर्ड के साथ एक एक्स्ट्रा सेफ्टी लेयर जोड़ता है. जब भी आप किसी नए डिवाइस से लॉगिन करेंगे, तो इंस्टाग्राम आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ऑथेंटिकेटर ऐप पर एक कोड भेजेगा, जिसे डाले बिना लॉगिन करना पॉसिबल नहीं होगा. इसे एक्टिव करने के लिए, आपको सबसे पहले इंस्टाग्राम की Settings में जाना होगा. इसके बाद Security के ऑप्शन पर क्लिक करें. यहां Two-Factor Authentication पर जाएं और जो भी स्क्रीन पर इंस्ट्रक्शन आ रहे हैं उन्हें फॉलो करते रहें.

Restrict फीचर यूज करें

अगर कोई आपको डीएम या कमेंट्स में परेशान कर रहा है लेकिन आप उसे ब्लॉक नहीं करना चाहते, तो आप उसे Restrict कर सकते हैं. इससे न तो उन्हें पता चलेगा कि आपने उन पर कोई रोक लगाई है और न ही वे आपके पोस्ट पर कमेंट्स कर पाएंगे. ये फीचर ऑन करने के लिए Settings में जाएं. Privacy पर क्लिक करें. Restricted Accounts में ये ऑप्शन आपको मिल जाएगा.

Login Activity पर रखें नजर

अपने अकाउंट की सेफ्टी इनश्योर करने के लिए, रेगुलर Login Activity को चेक करते रहना चाहिए. यहां से आप देख सकते हैं कि आपके अकाउंट में किन-किन डिवाइसों से लॉगिन किया गया है. अगर कोई अनजान डिवाइस दिखाई दे, तो तुरंत Log Out करें और पासवर्ड बदलें. ये ऑप्शन आपको इंस्टाग्राम की Settings में जाकर Security के ऑप्शन में Login Activity में मिल जाएगा.

Emails from Instagram चेक करें

फिशिंग हमलों से बचने के लिए, Emails from Instagram सेक्शन में जाकर चेक करें कि इंस्टाग्राम ने आपको कौन-कौन से ईमेल भेजे हैं. यहां से आप वेरिफाई कर सकते हैं कि कोई ईमेल असली में इंस्टाग्राम से आया है या नहीं. ये ऑप्शन भी आपको सेटिंग्स में जाकर, सिक्योरिटी पर क्लिक करने के बाद Emails from Instagram में मिल जाएगा.

Private Account सेटिंग एक्टिव करें

अगर आप चाहते हैं कि केवल आपके फॉलोअर्स ही आपकी पोस्ट और स्टोरीज देख सकें, तो अपने अकाउंट को प्राइवेट करें. इससे आपकी पोस्ट्स अनजान लोगों से सेफ रहेंगी. इसे एक्टिव करने के लिए, Settings में जाएं और Privacy पर क्लिक करें. यहां पर Account Privacy में जाकर Private Account का ऑप्शन ऑन करें.

इन सेटिंग्स को एक्टिव करके, आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की सेफ्टी को मजबूत बना सकते हैं और संभावित खतरों से बच सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.