Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

झारखंड में दो खूंखार नक्सलियों का एनकाउंटर, दोनों पर 15 लाख का रखा गया था इनाम

25

झारखंड के लातेहार जिले में सुरक्षाबलों की कार्रवाई में झारखंड जन मुक्ति परिषद के दो खूंखार नक्सली मारे गए. इनमें से एक पर 10 लाख रुपये और दूसरे पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था. साथ ही एक घायल केडर को जिंदा पकड़ लिया है.

इनके पास से एक इंसास राइफल भी बरामद की गई है. मारे गए इनामी नक्सलियों में पप्पू लोहारा पर 10 लाख का इनाम घोषित था. जबकि, प्रभात गंझू पर पांच लाख का इनाम घोषित था. पुलिस को जानकारी मिली थी कि पप्पू लोहार अपने संगठन के सदस्यों के साथ लातेहार जिले के इचावार के जंगल में बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हुए हैं. जिसके बाद पुलिस अधिकारियों और सुरक्षाबलों के द्वारा सर्च अभियान चलाया गया.

पुलिस ने की जवाबी कार्रवाई

सर्च अभियान के दौरान उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहरा समेत दो उग्रवादी मारे गए.

इचवार जंगल में हुई मुठभेड़

लातेहार के एसपी कुमार गौरव के नेतृत्व में पुलिस अभियान पर थी.अभियान में सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की टीम शामिल थी. इचवार जंगल में पुलिस व जेजेएमपी उग्रवादी दस्ते के साथ मुठभेड़ हो गई. इसी में दोनों इनामी उग्रवादी मारे गए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.