Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal Crime News: ट्रेन पकड़कर दिल्ली भागा आरोपी केयरटेकर, मध्य प्रदेश से लेकर पंजाब तक पुलिस की 12... Amit Shah Tour Security: रात 8 बजे से सामान्य वाहनों के लिए भी लागू होंगे वैकल्पिक मार्ग, एंबुलेंस क... Indore News Today: कनाड़िया थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और कार की टक्कर में निखिल नंदी क... Bhopal Cyber Fraud News: राजधानी में साइबर ठगी का तांडव, 24 घंटे के भीतर 25 मामलों में उड़े 15 लाख र... Middle East Aviation Update: सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद बंधा मिला आरोपी को-पायलट, यूएई ट्र... CJP Protest Jantar Mantar: दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, DMRC और ट्रैफिक पुलिस ने जारी किए जरूरी... No PUC No Fuel Rule Delhi: 1 अक्टूबर से लागू हुआ नया नियम, सीएम रेखा गुप्ता और मनजिंदर सिंह सिरसा का... October Weather Update: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक झमाझम बारिश के आसार, केरल में जारी किया गया ऑरे... ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे...

गड्ढे का पानी पीने को मजबूर, भीषण गर्मी के बीच MP के इस गांव में गहराया जल संकट?

32

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में कहने को पांच नदियां बहती हैं. यहां सरकारी जलावर्धन योजना या हर घर जल योजना भी संचालित हैं, लेकिन कुछ गांव और शहरी इलाके ऐसे हैं, जो पानी की बूंद-बूंद के लिए मोहताज है. ऐसा ही एक गांव है शिवपुरी जिले की बदरवास तहसील के अंतर्गत कांकेर. यहां करीब 1000 लोगों की आबादी है, लेकिन यहां जो पानी देने वाला हैंडपंप है वह दूषित है. हैंडपंप मटमैला लाल पानी देता है.

यही वजह है कि गांव वाले पानी के लिए परेशान हैं और वो सिंध नदी की धार तक जाने को मजबूर हैं. पूरे गांव के लोग अपने सर पर खाली बर्तन लेकर सिंध नदी की धार की तरफ बढ़ते हुए हर सुबह-शाम दिखाई देते हैं. यह सफर आसान भी नहीं है. शिवपुरी जिला मुख्यालय पर गड्ढे से पानी पीने को मजबूर लोग हों या गांव वाले जो पानी की तलाश में सिर पर बर्तन रख नदियों की तरफ जाते हैं. वो रोज हादसों का शिकार होते हैं.

नेता वादा करते हैं, लेकिन चुनाव के बाद जाते हैं भूल

ये समस्या आज की नहीं है. ये समस्या पुरानी है. जब भी चुनाव आते हैं. नेता वादा करते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही भूल जाते हैं. ग्रामिणों के सामने पानी के लिए सिंध नदी की धार तक जाने की मजबूरी यूं ही सालों से बरकरार है. वहीं शिवपुरी जिला पंचायत के रिकॉर्ड में अगर इस कांकेर गांव की बात की जाए यह परिपूर्ण है. गांव में पीने के पानी की कोई समस्या सरकारी रिकॉर्ड में नहीं है.

सीईओ जिला पंचायत हिमांशु जैन का क्या कहना है?

वहीं सीईओ जिला पंचायत हिमांशु जैन का कहना है कि अगर गांव में पानी की समस्या है और जमीन में पानी है, तो ट्यूबवेल जल्द लगवा दिया जाएगा. बाकी हम जांच करवाएंगे. बता दें कि यहां लोग पानी के लिए पथरीले रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं, लेकिन अधिकारी बस कुछ कहते हैं, तो जांच की बात और नेता चुनावी वादों के अलावा कुछ और नहीं करते. यही वजह है कि लोगों को अधिकारियों की इस लापरवाही और नेताओं के वादों से कोई खास उम्मीद नहीं है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.