Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रि... तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में सामने आया एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला, एक्स गर्लफ्रें... कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मां... भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता म... दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलत...

लखनऊ: मदरसे में 14 साल के छात्र के साथ गंदी हरकत… मौलवी ने की दरिंदगी, शिकायत करने गए परिजन को पीटा

81

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र के एक मदरसे में एक मौलवी ने बच्चे के साथ दुष्कर्म किया. ये मामला नौबस्ता बड़ा गोदान स्थित मदरसा दारुल उलूम से (दोस्त मोहम्मद मदरसा) से सामने आया है. रात में पढ़ाई करने के बाद जब बच्चा खाना खाकर दोस्तों के साथ हॉस्टल के कमरे में सो गया था. तभी रात में लगभग 11:00 बजे मौलवी आया और बच्चे को जगा कर अपने कमरे में ले गया. अपने बिस्तर पर लैटाकर उसने बच्चे के साथ गंदी हरकत की. बताया जा रहा है कि इससे पहले भी मदरसे के मौलवी ने कई बार बच्चों के साथ गलत हरकत की और यह धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो मदरसे से निकलवा देंगे.

मड़ियांव स्थित नौबस्ता बड़ा खदान स्थित मदरसा दारुल उलूम में हाफिज ए कुरान की तालीम लेने वाले 14 साल के बच्चे के साथ मौलवी ने यौन शोषण किया. इस बारे में बच्चे ने अपने परिवार को बताया. 15 मई की रात में मौलवी उसे हॉस्टल से अपने कमरे में ले गया और उसके बाद उसके साथ यौन शोषण किया. इससे पहले भी कई बार बच्चों के साथ मौलवी गंदी हरकत कर चुका था.

मौलवी ने बच्चों के परिजन को बनाया बंधक

बच्चों ने जब मौलवी की शिकायत अपने परिवार से की तो बच्चों के परिवार वाले शिकायत करने के लिए मदरसे पहुंचे. लेकिन वहां उल्टा मौलवी ने बच्चों के परिजन को बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की. उसने डंडे और रोड से इस कदर परिजनों को मारा की उनके सिर तक फाड़ दिए. इसकी जानकारी जब पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल भिजवाया.

20 साल से चल रहा है मदरसा दारुल उलूम

आरोपी मौलवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है. पीड़ित बच्चा सीतापुर से लखनऊ दीनी तालीम हासिल करने आया था. लेकिन मदरसे में मौलवी कारी अब्दुल बारी उसका यौन शोषण कर रहा था. आरोपी मौलवी मऊ जिले का रहने वाला है. पुलिस को बच्चों के परिजन ने तहरीर दी है. इसी के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. मदरसा दारुल उलूम करीब 20 साल से चल रहा है. यहां लड़के-लड़कियां दोनों पढ़ते हैं.

पुलिस ने मौलवी को किया गिरफ्तार

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और आरोपी मौलवी कारी अब्दुल बारी को जेल भेज दिया. मौलवी अब्दुल बारी करीब 5 साल से इस मदरसे में बच्चों को पढ़ा रहा था. आरोप यह भी है कि उसने कई बच्चों के साथ ऐसा काम किया. लेकिन किसी ने अभी तक इसकी शिकायत नहीं की थी. जब एक ने मौलवी की शिकायत की तो इसके बाद इस मौलवी की हकीकत सामने आ पाई. पुलिस ने मौलवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और उसके साथ मारपीट करने वाले लोगों की पुलिस तलाश कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.