Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तारापीठ के होटल में भीषण आग से हाहाकार: 7 श्रद्धालुओं व कर्मचारियों की मौत, 45 मिनट तक टॉयलेट में फं... लखीसराय: अशोकधाम हॉल्ट पर करंट की अफवाह से मची भगदड़, 8 श्रद्धालुओं ने तोड़ा दम; DM ने स्पष्ट की स्थ... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ...

नायक के अनिल कपूर बने यूपी के मंत्री जी… ऑन द स्पॉट कर दिया दो अधिकारियों को सस्पेंड

44

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण बॉलीवुड फिल्म के नायक के हीरो अनिल कपूर के स्टाइल में नजर आए. वो रामनगर पीजी कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम के बाद जब समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण कॉलेज परिसर स्थित समाज कल्याण विभाग के हॉस्टल का इंस्पेक्शन करने पहुंचे तो वहां भ्रष्टाचार की परतें खुलने लगीं.

मंत्री ने पांच लाख रुपये के रख-रखाव और रंग-रोगन कार्य का जायजा लिया तो उन्हें गड़बड़ियां नजर आईं. मंत्री जी ने मौके पर ही खर्च का हिसाब-किताब मांगा लेकिन मौजूद अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके. जब अधिकारी केवल बिजली के तार और मामूली पुताई दिखाकर बात टालने लगे तो मंत्री गुस्से से लाल हो गए. मंत्री ने वहीं मौके पर ही ‘नायक स्टाइल’ में ऐलान कर दिया कि समाज कल्याण अधिकारी और छात्रावास अधीक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबित!

यह कोई दिखावटी बयान नहीं था, बल्कि पूरी कार्रवाई कैमरे में रिकॉर्ड हुई. मंत्री असीम अरुण ने मामले को लेकर रविवार शाम ही अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार. आज बाराबंकी स्थित रामनगर पी.जी. कॉलेज में संचालित छात्रावास का निरीक्षण कर पाया कि मरम्मत हेतु आवंटित 5 लाख के सापेक्ष कार्य बेहद कम हुआ है.

उन्होंने आगे लिखा कि इसमें संलिप्त जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती सुषमा वर्मा एवं छात्रावास अधीक्षक श्री संतोष कुमार कनौजिया को निलंबित किया गया है. उप निदेशक समाज कल्याण, अयोध्या मंडल एवं अधिशासी अभियंता, यूपीसीडीको को गहन जांच कर आज शाम तक प्रारंभिक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं.

मंत्री ने यह भी साफ किया कि छात्रावासों के लिए आगामी दिनों में 10 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि दी जाएगी, लेकिन पिछली दी गई राशि का हिसाब लिया जाएगा और जो गड़बड़ी हुई है उसकी वसूली भी तय मानी जाए. फिलहाल जांच की जिम्मेदारी समाज कल्याण विभाग अयोध्या के डिप्टी डायरेक्टर को सौंपी गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.