Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम

अवैध माइनिंग करने वालों पर Raid, टिप्पर सहित कई वाहन जब्त

26

होशियारपुर : अवैध माइनिंग करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए थाना सदर पुलिस ने एक टिप्पर जब्त कर अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 मई को माइनिंग विभाग के जे.ई.-कम-इंस्पैक्टर गगनदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव मन्नण में कुछ लोगों द्वारा अवैध रुप से माइनिंग की जा रही है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा तथा इस दौरान जे.सी.बी. चालक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया तथा टिप्पर चालक टिप्पर को वहीं छोड़कर भाग निकला।

पुलिस ने टिप्पर की तलाशी ली, जिसमें उस संबंधी कोई कागजात नहीं मिला। सूत्रों से पता चला है कि गांव मन्नण में हो रही अवैध माइनिंग को लेकर गांव निवासी काफी समय से परेशान चल रहे थे तथा इस संबंधी किसी व्यक्ति द्वारा अवैध माइनिंग में जुटी मशीनरी की वीडियो बनाकर पुलिस के उच्चाधिकारियों को भेजी थी। इसके बाद अधिकारियों ने हरकत में आते हुए कार्रवाई के आदेश जारी किए और एक टिप्पर को जब्त करने में सफलता हासिल की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.