Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज, क्या 93 महीने बाद फिर इतिहास दोहराएगी टीम इंडिया? जेएनयू परिसर में खूनी संघर्ष, छात्रा से दोस्ती के विवाद में छात्र पर चाकू से हमला— दाईं आंख की रोशनी... आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सीखने का शानदार मौका, 10वीं-12वीं पास युवा कर सकते हैं ये बेहतरीन फ्री एआई को... शेयर बाजार में आज है मुहूर्त ट्रेडिंग, संवत 2083 की शुरुआत के लिए जानें सही समय और निवेश की रणनीति बॉक्स ऑफिस पर छाई रणबीर-यश की ‘रामायण’, तीसरे दिन शानदार उछाल के साथ पार किया 180 करोड़ का आंकड़ा यमन की राजधानी सना के पास सऊदी अरब के भीषण हवाई हमले, महिलाओं और बच्चों समेत 33 लोगों की मौत दिवाली 2026 पर लक्ष्मी-गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त, सही दिशा और मूर्ति स्थापना के नियम राजधानी में प्रदूषण का कहर जारी, जहांगीरपुरी और बवाना में AQI 450 के करीब— प्रशासन सख्त पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रि...

इन इलाकों में आज बिजली रहेगी बंद, 8 से दोपहर 12 बजे तक Powercut

43

होशियारपुर: शहरी उपमंडल के कार्यकारी इंजीनीयर ने एक प्रैस विज्ञप्ति में बताया कि 11 के.वी. ग्रीन पार्क फीडर की जरूरी मुरम्मत के कारण 20 मई को प्रात: 8 से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके चलते माल रोड, कोर्ट रोड, न्यू सिविल लाइन, कृष्णा नगर, गुरू नानक नगर, सैशन चौक आदि इलाके प्रभावित होंगे।

इसी तरह सब अर्बन उपमंडल के कार्यकारी इंजीनियर राजीव जसवाल व जे.ई. विनय कुमार ने बताया कि 66 के.वी. ग्रीन पार्क अज्जोवाल फीडर की जरूरी मुरम्मत के कारण 20 मई को प्रात: 10 से सायं 4 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके चलते सलवाड़ा, बंजरबाग, भागोवाल, कक्कों, अज्जोवाल कैटेगरी नं.-1 आदि इलाके प्रभावित होंगे।

इसी तरह हरियाना इलाके में भी बिजली कट लगने की सूचना है। उप-मंडल कार्यालय पंजाब राज्य विद्युत निगम लि. हरियाना प्रभारी इंजी. सतनाम सिंह ने कहा कि 66 के. वी. सब-स्टेशन अज्जोवाल से 11 कि. वी. नवे घर यू.पी.एस. फीडर और 11के. वीं बस्सी मारूफ ए.पी. फीडर, 10 नंबर इंडस्ट्रियल फीडर पर भी आवश्यक कार्य तथा वी. सी. बी. को बशबार से जोड़ने के कारण 20 मई को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

इन फीडरों से चलने वाले गांवों जैसे नवे घर, बस्सी बरूफ, हुसैनपुर, बस्सी मरूफ सियाला, बस्सी कासो, बागपुर अड्डा, चक्क समाना, कांटियां, खाखली रोड फैक्ट्रीज एरिया, जलालपुर आदि की सप्लाई प्रभावित रहेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.