Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

घर में बने मंदिर में किया था पाप… एमपी की युवती से दुष्कर्म करने वाला नोएडा का कंपनी संचालक लखनऊ से गिरफ्तार

13

 ग्वालियर : गिरवाई इलाके में रहने वाली 26 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी पकड़ा गया है। आरोपी की नोएडा में कंपनी है। उसे पुलिस ने लखनऊ के गोमती नगर (Lucknow Gomti Nagar) से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

गिरवाई थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती से फूल बाग इलाके में कंपनी में काम करती थी। यहां दीपक सोनी भी काम करता था। कुछ समय बाद दीपक सोनी ने नोएडा में अपनी कंपनी शुरू की। इसमें युवती को नौकरी पर रखा।

घर पर मेहमान बन आया था आरोपी

कुछ समय पहले दीपक ग्वालियर आया था। युवती अपने घर पर थी। तभी दीपक इसके घर पहुंच गया। उसने होटल में कमरा न होने की बात कही। वह युवती के घर रुक गया। युवती घर के मंदिर में सो गई। उसकी मां व बीमार भाई दूसरे कमरे में थे। एक कमरे में दीपक सो गया। दीपक रात को युवती के पास आ गया। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की। युवती ने उसके जाने के बाद एफआइआर दर्ज करवाई।

गिरवाई थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि आरोपित लखनऊ में छिपा था। दो दिन तक उसकी घेराबंदी की और बीती रात उसे गिरफ्तार कर लिया।

भोपाल: शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म

इस बीच, भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है, जिसको लेकर रविवार देर रात हिंदू संगठनों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया और लव जिहाद का आरोप लगाते हुए धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज करने की मांग की। हालांकि पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।

करीब छह महीने पहले मुंबई आने-जाने के दौरान ट्रेन में महिला की आरोपी से मुलाकात हुई थी। शादी का झांसा देकर उसने महिला से संबंध बनाए। मिसरोद पुलिस के अनुसार मूलत: उत्तरप्रदेश निवासी 35 वर्षीय महिला ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मिसरोद इलाके में अपने दो बच्चों के साथ रहती है। उसका छह साल पहले तलाक हो चुका है। एक दुकान पर काम करके वह बच्चों की परवरिश कर रही है।

इसी दौरान उसकी मुलाकात हरदा निवासी 40 वर्षीय आशू खान से हुई। आशू लैदर बैग बेचने का काम करता है। आशू की महिला से दोस्ती हो गई। वह उसके घर आने-जाने लगा। उसने महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।

करीब एक महीने से आशू लिवइन में भी रह रहा था। पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने मना कर दिया। इसके पूर्व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने इस मामले को लव जिहाद से जोड़ते हुए हंगामा किया। आरोपित के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने महिला और उसकी 14 साल की बेटी की काउंसलिंग की। बाद में महिला के कहने पर आशू खान के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.