Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

मोहन कैबिनेट की बैठक में CS ने ओढ़ा भगवा, तो गुस्साई कांग्रेस! पूछा- अब अफ़सर भी राजनीति करेंगे?

30

इंदौर : मध्य प्रदेश में आज कैबिनेट की अहम बैठक सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में इंदौर में होने जा रही है, लेकिन जैसे ही मोहन कैबिनेट की पहली तस्वीर सामने आई तो बवाल हो गया। दरअसल इस बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन भी शामिल हुए हैं और उनके भगवा दुपट्टे ओढ़ने पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। दरअसल, मोहन कैबिनेट में शामिल सभी मंत्रीगण भगवा दुपट्टा ओढ़े हुए हैं। इस बैठक में स्वंय सीएम मोहन यादव भी भी धोती कुर्ता पहनकर शामिल हुए थे। वहीं मुख्य सचिव अनुराग जैन के गले में भी भगवा दुपट्टा देखा गया, जिस पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं।

कांग्रेस नेता के के मिश्रा ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- माननीय मुख्यमंत्री जी, मंत्रिमंडल के सम्मानित सदस्यगण कैबिनेट की बैठक में “भगवा” दुपट्टा गले में डालें, कोई आपत्ति नहीं क्योंकि यह मौजूदा दौर में “भाजपाई रौब” का लायसेंस और कुछेक नेताओं की पहचान में शुमार हो गया है। लेकिन “अफ़सोस है कि अब “मप्र के क़ाबिल मुख्यसचिव” महोदय को भी इसी का सहारा लेना पड़ रहा है”

कांग्रेस नेता ने आगे लिखा- “मुख्यसचिव जी, आपकी क़ाबिलियत, स्वच्छ छवि और PMO तक पहुंच के कारण आपको सेवानिवृत्ति के पूर्व ही सेवावृद्धि तो बिना इसके भी मिल जायेगी”……फिर यह क्यूं?

बता दें कि इंदौर के राजवाड़ा में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक हुई। यह बैठक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती की स्मृति में की गई। पहली बार मंगलवार को राजवाड़ा में कैबिनेट की बैठक हुई। इसके लिए दरबार हॉल को खास तरीके से सजाया गया। इतना ही नहीं सीएम डॉ. मोहन यादव और सभी मंत्रियों के बैठने के लिए कुर्सियां नहीं बल्कि पटिए और गद्दे लगाए गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.