Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

आधे रेट में मिलेगी मेट्रो टिकट, इस ऐप से बुक करने पर मिलेगा फायदा

39

हर दिन मेट्रो से सफर करने वाले करोड़ों लोगों के लिए एक अच्छी खबर है, कैब बुकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले Uber App से आप लोग जल्द मेट्रो टिकट को भी खरीद पाएंगे. ऐप के जरिए टिकट बुकिंग के लिए उबर ने सरकारी डिजिटल व्यापार मंच ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स के साथ हाथ मिलाया है. सबसे पहले इस सर्विस को किस शहर के लिए शुरू किया गया है? चलिए जानते हैं.

सबसे पहले किस शहर में मिलेगी सर्विस?

उबर ऐप के जरिए मेट्रो टिकट बुकिंग की शुरुआत सबसे पहले दिल्ली मेट्रो से हुई है, कंपनी इस साल भारत के 3 अन्य शहरों में भी मेट्रो टिकट बुकिंग को शुरू करने की प्लानिंग कर रही है. दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले करोड़ों यात्री अब उबर ऐप के जरिए क्यूआर बेस्ड टिकट खरीद सकेंगे, इसी के साथ मेट्रो की वास्तविक समय की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे.

Uber ONDC पार्टनरशिप उबर ने इस बात की भी जानकारी दी है कि जल्द ओएनडीसी नेटवर्क के जरिए कंपनियों के लिए लॉजिस्टिक सेवाओं को भी शुरू करने की प्लानिंग है. शुरुआत में कंपनी खाद्य वितरण पर ध्यान केंद्रित करेगी लेकिन आगे चलकर ई-कॉमर्स, दवा, किराना और स्वास्थ्य देखभाल जैसे विभिन्न क्षेत्रों को लॉजिस्टिक सेवा देने के लिए भी किया जा सकता है.

उबर ऐप पर मिलने वाली इस सुविधा से करोड़ों लोगों को बड़ी राहत मिली है, अब मेट्रो स्टेशन पर जाकर आपको टिकट खरीदने के लिए लंबी कतार में खड़ा होने की जरूरत नहीं है. आप ऐप से क्यूआर कोड टिकट खरीदें और फिर मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट पर क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक व्यक्ति एक बार में 8 क्यूआर टिकट खरीद सकता है, टिकट खरीदने के लिए आपको यूपीआई के जरिए पेमेंट करना होगा. द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, टिकट बुकिंग करने पर लोगों को 50 फीसदी का बंपर डिस्काउंट भी दिया जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.