Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

वाटरफॉल में मस्ती और गहरे पानी में नहाने का चस्का पड़ा भारी, डूबे RIMS के 4 डॉक्टर, एक की मौत

10

झारखंड की राजधानी रांची के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के एक डॉक्टर की वाटर फॉल में डूबने से मौत हो गई. रिम्स अस्पताल के 26 इंटर्न डॉक्टर का ग्रुप पिकनिक मनाने के लिए रांची से लगभग 40 किलोमीटर दूर एक वॉटरफॉल में नहाने के लिए गया था. इस बीच नहाते हुए चार डॉक्टर डूबने लगे और फिर उनमें से एक की मौत हो गई. इस बात की जानकारी होते ही रिम्स अस्पताल में हड़कंप मच गया.

रांची के बरियातू स्थित रिम्स अस्पताल के 2019 एमबीबीएस बैच के 26 इंटर्न डॉक्टर का एक ग्रुप रविवार को पिकनिक मनाने के लिए रांची से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खूंटी जिले के तोरपा के प्रसिद्ध पेरवाघाघ वॉटरफॉल गए थे, जहां मस्ती के दौरान डॉ अभिषेक खलखो , डॉ कीर्तिवर्धन, डॉ जासुआ टोप्पो और डॉ अजय मोदी सहित अन्य पानी में उतरकर नहाने लगे. गहरे पानी में जाने के कारण चारों डॉक्टर पानी में डूबने लगे.

रिम्स अस्पताल में किया गया था रेफर

इसी बीच अन्य डॉक्टरों की टीम ने शोर मचाना शुरू कर दिया. जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों ने वाटर फॉल के गहरे पानी में उतरकर तीन इंटर्न डॉक्टर को तो सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन डॉक्टर अभिषेक खलखो को जब पानी से निकल गया तो उनकी हालत काफी गंभीर थी. आनन फानन में उन्हें तोरपा के अस्पताल में लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वहां मौजूद डॉक्टरों की टीम ने तत्काल रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया.

पानी में डूबने से डॉक्टर की मौत

रिम्स अस्पताल पहुंचे डॉक्टर अभिषेक खलखो को जांच के बाद डॉक्टरों की टीम ने मृत घोषित कर दिया गया. रिम्स अस्पताल के एक डॉक्टर की पेरवाघाघ वॉटरफॉल में डूब कर हुई मौत की सूचना के बाद पूरे परिसर में मातम पसर गया. डॉक्टर अभिषेक खलखो अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद रांची के रिम्स अस्पताल में इंटर्न कर रहा था. मृतक डॉक्टर मूलरूप से खूंटी के थे और उनका पूरा परिवार महाराष्ट्र के नागपुर में शिफ्ट हो गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.