Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का संदिग्ध शव मिला: TMC ऑफिस में फंदे से लटके मिले, ... दिल्ली में महिलाओं को बड़ी राहत: DTC पिंक सहेली कार्ड बनवाने की अंतिम तारीख 15 दिन बढ़ी, 1 सितंबर से... एटा के करोड़पति रहे बुजुर्ग की लावारिस मौत: परिवार ने शव लेने से किया इनकार, 'रक्तदाता समूह' ने किया... झारखंड में बड़ा रेल हादसा टला: सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी बेपटरी, सभी... दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की चाकू घोंपकर दिनदहाड़े हत्या: आरोपी फरार, सीसीटीवी खंगाल रह... भोपाल में हाई-वोल्टेज पारिवारिक ड्रामा: नाइट शिफ्ट पर निकले पति ने मोमोज के ठेले पर देखा पत्नी का सच कर्नाटक के कोलार में 50 करोड़ की महाठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड दंपति समेत 4 गिरफ्तार क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर

पंजाब में बड़े आतंकी हमले का खतरा! घूम रहे 32 आतंकी

30

अमेरिकी एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने भारत की नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) के साथ पंजाब में आतंकी गतिविधियों से जुड़ी अहम जानकारी सांझा की है। FBI ने बताया है कि बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) संगठन के करीब 32 आतंकी पंजाब में सक्रिय हैं, जो हाल ही में अमेरिका में गिरफ्तार किए गए आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासियां के सीधे संपर्क में थे।

बताया गया है कि हैप्पी पासियां से अमेरिका में पूछताछ के दौरान यह महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आईं, जिनका ब्लूप्रिंट FBI ने अब NIA को सौंप दिया है। NIA के अनुसार, ये सभी आतंकी BKI और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े हुए हैं।

पंजाब में आतंकी हमले का खतरा
FBI और NIA की रिपोर्ट के मुताबिक, ये आतंकी पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में पुलिस थानों पर ग्रेनेड हमले, टारगेट किलिंग और बड़े आतंकी हमलों की योजना बना रहे थे। हाल ही में जालंधर में बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले को भी इन्हीं आतंकियों ने अंजाम दिया था। NIA के मुताबिक, पाकिस्तान में बैठा BKI का सरगना हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा इन आतंकियों को जीवन फौजी के जरिए संचालित कर रहा है। पासियां द्वारा तैयार किए गए ये 32 आतंकी अब पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में अपने-अपने अड्डे बनाकर सक्रिय हैं। NIA ने इन सभी आतंकियों की गिरफ्तारी के लिए एक बड़ी योजना तैयार की है और जल्द ही सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इन ठिकानों पर छापेमारी की जा सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.