Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का संदिग्ध शव मिला: TMC ऑफिस में फंदे से लटके मिले, ... दिल्ली में महिलाओं को बड़ी राहत: DTC पिंक सहेली कार्ड बनवाने की अंतिम तारीख 15 दिन बढ़ी, 1 सितंबर से... एटा के करोड़पति रहे बुजुर्ग की लावारिस मौत: परिवार ने शव लेने से किया इनकार, 'रक्तदाता समूह' ने किया... झारखंड में बड़ा रेल हादसा टला: सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी बेपटरी, सभी... दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की चाकू घोंपकर दिनदहाड़े हत्या: आरोपी फरार, सीसीटीवी खंगाल रह... भोपाल में हाई-वोल्टेज पारिवारिक ड्रामा: नाइट शिफ्ट पर निकले पति ने मोमोज के ठेले पर देखा पत्नी का सच कर्नाटक के कोलार में 50 करोड़ की महाठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड दंपति समेत 4 गिरफ्तार क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर

लुधियाना में दर्जनों इलाकों में हुआ ब्लैक आउट, हो सकता था बड़ा हादसा!

24

लुधियाना : जालंधर बाईपास चौक के नजदीक पड़ती कपड़ों की एक प्रमुख फैक्टरी में सफेदे के पेड़ों की ट्रीमिंग करने के लिए लाई गई क्रेन पलटने से बिजली के कई खंभे और बिजली की लाइनें टूट कर मुख्य मार्ग पर बिखर गईं। हालांकि इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया।

 पावरकॉम के छावनी मोहल्ला स्थित बिजली घर में तैनात एस.डी.ओ. शिव कुमार ने बताया कि जालंधर बाईपास चौक के नजदीक रैडीमेड कपड़े बनाने वाली एक प्रमुख फैक्ट्री के संचालकों द्वारा फैक्ट्री के आसपास लगे सफेदे के पेड़ कटवाने के लिए क्रेन मंगवाई गई थी। इस दौरान एक बड़ा पेड़ क्रेन के ऊपर गिर गया तथा क्रेन अनियंत्रित होकर बिजली के कई खंभों और हाई वोल्टेज लाइनें पर आ गिरी। उन्होंने बताया कि हादसा बाद दोपहर करीब 4 बजे हुआ है जिसमें क्रेन बिजली के खंभों पर गिरने के तुरंत बाद भी सड़क पर बिजली की तारों के जाल बिखर गए और दर्जनों इलाकों में बिजली की सप्लाई गुल हो गई। एस.डी.ओ. शिव कुमार के मुताबिक हादसे के कारण पावरकॉम को करीब 4 से 5 लाख रुपए का माली नुकसान हुआ है जिसका सही एस्टीमेट अभी बनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही वह अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके में बिजली सप्लाई बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास छेड़ दिए गए। उन्होंने बताया कि हादसे के कारण प्रभावित हुए कई इलाकों का लोड तुरंत प्रभाव से ही अन्य ट्रांसफार्मर पर शिफ्ट कर कुछ इलाकों में बिजली की सप्लाई शुरू कर दी गई और अन्य इलाकों में बिजली की सप्लाई बहाल करने के लिए पावर कॉम विभाग के कर्मचारी देर रात तक मौके पर डटे रहे। पावरकॉम को हुए भारी आर्थिक नुकसान की भरपाई करने के लिए क्रेन वाले के खिलाफ थाना सलेम टाबरी की पुलिस को लिखित शिकायत दे दी गई है जिसके बाद पुलिस क्रेन को रिकवर कर थाने ले गई और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.