Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

संसद भवन सुरक्षा, 2000 करोड़ की धोखाधड़ी, JEE मेन 2025… दिल्ली की कोर्ट में आज कई मामलों पर सुनवाई

9

दिल्ली के अदालतों में आज कई मामलों पर सुनवाई होगी. इसमें कपिल मिश्रा के आपत्तिजनक बयान, 2,000 करोड़ की क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी, राशिद इंजीनियर की याचिका, (जेईई) मेन 2025 में अनियमितता के आरोप, मेधा पाटकर की याचिका, संसद भवन सुरक्षा उल्लंघन मामला, मकोका मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के नेता नरेश बलियान, रितिक पीटर, सचिन चिंकारा, सहित अन्य से जुड़े मामलों में सुनवाई करेगी.

बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट चुनाव के दौरान कथित तौर पर आपत्तिजनक बयान देने के मामले में दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ चल रहे मामले में दायर याचिका पर आज सुनवाई करेगा.

आचार संहिता का उल्लंघन

कपिल मिश्रा ने 23 जनवरी, 2020 को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुडे मुद्दे पर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक बयान पोस्ट किए थे. निर्वाचन अधिकारी ने उसे आचार संहिता का उल्लंघन माना और पुलिस से उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. उस आधार पर ही प्राथमिकी दर्ज की गई.

क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी

वहीं पटियाला हाउस कोर्ट ने 2,000 करोड़ रुपए की भारी-भरकम क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी से मामले में आज सुनवाई करेगा. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई को दे दिया था. यह मामला जुलाई 2024 में क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म वज़ीरएक्स (WazirX) पर हुए एक साइबर हमले से जुड़ा है, जिसमें कंपनी के वॉलेट्स से भारी मात्रा में क्रिप्टोकरेंसी चोरी कर ली गई थी.

यह निर्देश अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुमित दास ने 1 मई को मुख्य आरोपी एसके मसूद आलम की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया था. कोर्ट ने कहा था कि इस मामले की गंभीरता, तकनीकी जटिलता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसके प्रभाव को देखते हुए इसकी जांच एक राष्ट्रीय एजेंसी जैसे कि CBI से कराई जानी चाहिए.

टेरर फंडिंग मामला

इसके अलावा दिल्ली हाईकोर्ट जम्मू-कश्मीर टेरर फंडिंग मामले में आरोपी और बारामूला से सांसद राशिद इंजीनियर की ओर से दायर याचिका पर भी आज सुनवाई करेगी. कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया था कि हर दिन लोकसभा की कार्यवाही खत्म के बाद इंजीनियर राशिद को वापस जेल लाया जाए और जेल नियमों के अनुसार भले ही यह आधिकारिक समय के बाद हो, उन्हें जेल में दाखिल किया जाए.

जेईई मेन 2025 में अनियमितता

साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2025 में अनियमितताओं के आरोपों से संबंधित याचिका पर आज सुनवाई करेगा. कोर्ट अभ्यर्थी शशांक शेखर पांडे द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रहा है. याचिका में उन्होंने सत्र 2 की उत्तर कुंजी में हुई गलतियों का हवाला देते हुए कहा कि इससे उनकी जेईई (एडवांस्ड) में पात्रता प्रभावित हो सकती है.

मेधा पाटकर की याचिका पर सुनवाई

वहीं नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता और कार्यकर्ता मेधा पाटकर की ओर से दायर याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट 19 मई को सुनवाई करेगा. मेधा पाटकर ने साकेत कोर्ट के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. मेधा पाटकर ने साकेत कोर्ट द्वारा सुनाई गई सजा के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. साकेत कोर्ट ने पांच महीने की साधारण कारावास की सजा और 10 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है. जिसके खिलाफ मेधा पाटकर ने सेंशन कोर्ट में अपील दाखिल की थी. जिसको कोर्ट ने खारिज कर दिया था.

इस मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली के उप राज्यपाल की ओर से पेश वकील ने मेधा पाटकर को आत्मसमर्पण करने का निर्देश देने का आग्रह करते हुए कहा था कि मेधा पाटकर की याचिका सुनवाई योग्य नही है, उसे खारिज कर देना चाहिए.

संसद भवन सुरक्षा का उल्लंघन

संसद भवन सुरक्षा उल्लंघन मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में आरोपियों की ओर से दायर जमानत याचिका पर आज सुनवाई करेगा. पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने आरोपियों को फटकार लगाते हुए कहा था कि ऐसा करके वे खुद को भगत सिंह से तुलना करने की भूल ना करें. संसद भवन कोई ऐसी जगह नहीं है जहां प्रैंक किया जाए. वहीं संसद भवन में कैनिस्टर्स फेंकने के मामले में हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से UAPA लगाने का कारण पूछा.

कोर्ट ने इस बात पर जोर दिया कि पुलिस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या धुआं छोड़ने वाले कैनिस्टर्स का उपयोग करना आतंकवादी गतिविधियों के अंतर्गत आता है.

मकोका मामले में सुनवाई

मकोका मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के नेता नरेश बलियान, रितिक पीटर, सचिन चिंकारा, सहित अन्य की न्यायिक हिरासत की अवधि की आज खत्म हो रही है. कोर्ट आज मामले में सुनवाई करेगा. 4 जनवरी को मकोका से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस ने पहला चार्जशीट दाखिल की थी. दिल्ली पुलिस ने रितिक पीटर के खिलाफ मकोका की धारा 3 के तहत लगभग 300 पेजों की चार्जशीट दाखिल की थी.

4 दिसंबर 2024 को वसूली के मामले में नरेश बलियान को जमानत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने मकोका के मामले में गिरफ्तार कर लिया था. मकोका के मामले में नरेश बालियान के अलावा जिन आरोपियों के खिलाफ मामला चल रहा है वे रितिक उर्फ पीटर, रोहित उर्फ अन्ना और सचिन चिकारा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.