Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बड़ी पहल: हजारीबाग में हाथियों के मूवमेंट पर रहेगी पैनी नजर, हथिनी को रेडियो कॉलर लगाने से कम होगा ज... छात्रों के लिए जरूरी खबर: नगर निगम चुनाव का असर, रांची विश्वविद्यालय ने बदली पीजी सेमेस्टर-2 की परीक... बजट सत्र में हंगामा: SIR के मुद्दे पर आमने-सामने आए दिग्गज! नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशान... भ्रष्टाचार की हद: कटकोना पंचायत में 15वें वित्त की राशि में सेंध! मुरुम पहुंचा ही नहीं और हो गया लाख... नारायणपुर में बवाल: रावघाट अंजरेल माइंस की DMF राशि पर क्यों भड़के लोग? प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा सावधान! सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी, बजरंग दल ने की शिकायत और पुलिस ने कर लिया अरेस्ट रंगारंग समापन: लोक कला से लेकर बॉलीवुड तक का तड़का! कोरिया महोत्सव के आखिरी दिन कलाकारों ने बांधा सम... खाकी की संवेदनशीलता: अपनों से बिछड़ी मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती के लिए फरिश्ता बनी दंतेवाड़ा पुलिस,... बदल रहा है बस्तर! इंद्रावती नदी पर शुरू हुआ 'रिवर एडवेंचर फेस्ट', गोलियों की गूंज के बीच अब दिखेगा र... सावधान सरगुजा! डॉग बाइट के आंकड़ों ने उड़ाए होश, पागल कुत्ते के काटने पर तुरंत करें ये काम, बच जाएगी ज...

बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी ने ऐसा क्या किया कि DM बोले- एक्शन लेंगे

15

बिहार के दरभंगा जिला प्रशासन लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ सीआरपीसी 163 के उल्लंघन के लिए कार्रवाई करेगा. डीएम दरभंगा ने न्यूज एजेंसी एएनआई को इसके बारे में जानकारी दी. दरअसल, राहुल गांधी अंबेडकर छात्रावास में छात्रों को संबोधित करने के लिए मंच पर पहुंचे.

राहुल गांधी को वहां जाने की इजाजत नहीं थी. पुलिस ने उन्हें रोकने की भी कोशिश की. बिहार कांग्रेस के दावों के मुताबिक, दरभंगा जिला प्रशासन ने उन्हें यह कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी थी. राहुल गांधी ने कहा कि मैं दिल्ली से आपसे मिलने आया हूं. मेरी कोशिश थी कि मैं आपसे बात करूं और आप मुझसे अपनी बात कहो. मगर प्रशासन ने मुझे पूरी तरह से रोकने की कोशिश की. उन्होंने रास्तों को रोककर रखा, लेकिन मैं पीछे के रास्ते से आपसे बात करने के लिए आ गया.

मुझे रोकने की कोशिश की मगर वो रोक नहीं पाए

राहुल गांधी ने कहा कि बिहार पुलिस ने मुझे रोकने की कोशिश की. लेकिन वे मुझे रोक नहीं पाए क्योंकि आपकी सत्ता मुझ पर नज़र रख रही है. हमने पीएम नरेंद्र मोदी से कहा कि आपको जनगणना करानी होगी. आपके दबाव में पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में जाति जनगणना की घोषणा की.

राहुल गांधी ने कहा कि आपके दबाव से डरकर उन्होंने संविधान को अपने माथे पर रख लिया. लेकिन उनकी सरकार लोकतंत्र, संविधान और अल्पसंख्यकों के खिलाफ है. यह अडानी-अंबानी की सरकार है, आपकी नहीं… मैं गारंटी देता हूं कि जैसे ही भारत और बिहार में हमारी सरकार बनेगी और जो आप चाहते हैं वो सब लागू करेंगे.

उन्होंने सोशल मीडिया पर भी पोर्स शेयर करते हुए लिखा कि नीतीश जी और मोदी जी, रोक सको तो रोक लो – जातिगत जनगणना की आंधी सामाजिक न्याय, शिक्षा और रोज़गार की क्रांति ला कर रहेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.