Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

अनुष्का शर्मा की गोद में दिखे अकाय, वामिका भी आईं नजर, विराट कोहली संग कहां घूमने निकलीं एक्ट्रेस?

36

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल ही में अपने पति और दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली के साथ वृंदावन के मशहूर संत प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम पहुंची थीं. जबकि अब एक बार फिर से अनुष्का शर्मा और विराट कोहली साथ नजर आए हैं. दोनों अनुष्का की मां के घर पहुंचे थे. इतना ही नहीं कपल के साथ उनके दोनों बच्चे भी मौजूद थे. लाडले अकाय जहां मां की गोद में नजर आए तो वहीं वामिका पास में ही खड़ी हुई थीं.

नानी के घर पहुंचे अकाय-वामिका

सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें दोनों के साथ अकाय और वामिका भी मौजूद हैं. बताया जा रहा है कि अनुष्का पति और बच्चों के साथ अपनी मां के घर पहुंची हैं. अनुष्का की मां ने अपने नाती अकाय को देखते ही उन्हें अपनी गोद में ले लिया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है.

अकाय-वामिका के बिना प्रेमानंद महाराज से मिले थे विराट-अनुष्का

अनुष्का और विराट जब अनुष्का की मां के घर पहुंचे तो उनके साथ दोनों बच्चे मौजूद रहे. लेकिन हाल ही में जब दोनों संत प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे तो उनके साथ अकाय और वामिका नहीं थे. हालांकि इससे पहले इसी साल जनवरी में दोनों ने जब संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की थी, तब वो अपने साथ अकाय और वामिका को भी लेकर आए थे.

‘चकदा एक्सप्रेस’ है अनुष्का की अगली फिल्म

अनुष्का शर्मा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं. वो अपना पूरा टाइम फिलहाल फैमिली के साथ बिता रही हैं. हालांकि उनकी फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ का फैंस को लंबे समय से इंतजार है. इसमें एक्ट्रेस भारत की पूर्व क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के किरदार में नजर आने वाली हैं. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस इसका शूट पूरा कर चुकी हैं. पहले इसकी रिलीज टाल दी गई थी. अब देखना होगा कि ये पिक्चर कब रिलीज होती है.

विराट के टेस्ट रिटायरमेंट पर भावुक हुईं अनुष्का

विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था. इसके बाद फैंस के साथ ही अनुष्का भी इमोशनल हो गई थीं. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पति के लिए लिखा था, ”इसलिए टेस्ट क्रिकेट में वही सफल हुए जिनके पास कुछ कहने को कोई कहानी थी. लंबी कहानी जो गीली, सूखी, देशी, विदेशी हर पिच पर लिख कर भी खत्म न हो.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.