Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क... दिल्ली एम्स में चल रहा है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज, डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर अमूल और मदर डेयरी के दूध हुए महंगे, 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें— जानें अब कितने चुकाने होंगे दा... भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने की सगाई, गर्लफ्रेंड समरीन कौर को न्यूजीलैंड में किया रोमांटिक प्र... नोटबंदी के 10 साल और 'खजांची' का 10वां जन्मदिन, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला दिल्ली की जहरीली हवा और AQI आंकड़ों के अंतर पर CPCB की सफाई, पवन खेड़ा ने सरकार को घेरा हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, नोएडा की आईटी कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत पूरे परिवार की... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ चौकी पर आतंकी हमला, लश्कर कमांडर लतीफ भट पर शक

मस्जिदों में जुमे की नमाज में मांगी गई भारत की जीत और पाकिस्तान की हार की दुआ, हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

238

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की मस्जिदों में जुमे की नमाज पढ़ी गई और पाकिस्तान को नेस्तानाबूत और जमींदोज करने की दुआ मांगी गई। शहर की ताजुल -ए-मस्जिद में हजारों की संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने नमाज अदा की, और दुआ मांगी की भारतीय सेना जल्द ही पाकिस्तान को मिट्टी में मिला दे।

हाथों में तिरंगा लेकर मुस्लिम समाज के सदस्य मस्जिद पहुंचे। ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने भी एक दिन पहले एक पत्र जारी कर जुमे की नमाज देश भर की मस्जिदों से एक विशेष अपील की थीa, जिसमें जुमे की नमाज के बाद भारत की जीत और पाकिस्तान की हार और उसे नेस्तनाबूत करने के लिए सामूहिक दुआ कराई जाए।

शहर की ताजुल-ए-मस्जिद में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने भारतीय सेना और आम जनता की सलामती, अमन चैन के साथ पाकिस्तान को खत्म करने की दुआ मांगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.