Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

3 साल की उम्र में हुआ तेजाब हमला, लेकिन हौसले ने नहीं मानी हार, पढ़ें 12th Topper की कहानी

16

चंडीगढ़: बीते दिन जारी हुए सी.बी.एस.ई. के नतीजों के दौरान सेक्टर-26 की रहने वाली काफी ने ब्लाइंड स्कूल में 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि काफी पर 3 वर्ष की आयु में पड़ोसियों द्वारा पारिवारिक रंजिश के चलते तेजाब से हमला कर दिया गया था। इस कारण उसका चेहरा पूरी तरह जल गया था और आंखों की रोशनी भी चली गई थी।

कुछ वर्षों के उपचार के बाद उसने पढ़ाई शुरू की और पढ़ाई से ऐसा जुड़ाव हुआ कि आज 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए रोजाना 6 घंटे (विशेष रिकॉर्डिंग के माध्यम से) पढ़ाई करके और ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में पहला स्थान हासिल किया है। उसने बताया कि उसके पिता हरियाणा सचिवालय में चपरासी हैं और माता गृहिणी हैं।

उसका छोटा भाई दसवीं कक्षा में पढ़ रहा है। अपने भविष्य के सपनों के बारे में बात करते हुए उसने कहा कि वह दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.ए.  पोलिटिकल साइंस ऑनर्स की पढ़ाई करना चाहती है और आगे जाकर सिविल डिफेंस में आई.ए.एस. बनकर देश की सेवा करना चाहती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.