Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

अपार्टमेंट में मिला UK के नागरिक का शव, दवाईयों के ओवरडोज की आशंका

34

मध्य प्रदेश में इंदौर शहर के राउ थाना क्षेत्र स्थित गणेश एग्जॉटिका अपार्टमेंट से शनिवार को एक विदेशी नागरिक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान यूनाइटेड किंगडम निवासी क्रिस्टोफैरी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, वह इंदौर में अपने दो विदेशी पार्टनरों के साथ स्टील का कारोबार कर रहे थे और पिछले कुछ समय से गणेश एग्जॉटिका में रह रहे थे. पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक लंबे समय से बीमार चल रहा था और लगातार दवाईयों का सेवन कर रहा था.

अपार्टमेंट की तलाशी में पुलिस को वहां से कई टेबलेट्स और मेडिकल स्टॉक भी मिला है. आशंका जताई जा रही है कि दवाईयों के ओवरडोज के चलते उनकी मौत हुई है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा. मृतक और उसके साथी कुछ समय पहले अगस्त में विदेश गए थे और हाल ही में इंदौर लौटे थे. यहां आने के बाद से ही मृतक की तबीयत ठीक नहीं थी. पड़ोसियों ने भी पुलिस को बताया कि क्रिस्टोफैरी बीमारियों के कारण अक्सर दवाइयों पर निर्भर रहते थे.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल से करवाने का निर्णय लिया है. अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की अशंका या विवाद की संभावना को खत्म करने के लिए यह कदम उठाया गया है. राउ पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक के दोनों विदेशी पार्टनरों से भी पूछताछ की जा रही है.

यूके दूतावास को दी गई जानकारी

यूनाइटेड किंगडम स्थित दूतावास को भी इस घटना की जानकारी दी गई है, ताकि मृतक के परिजनों से संपर्क किया जा सके. इस घटना ने इंदौर में रह रहे विदेशी नागरिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.