Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पंजाब के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों को लेकर आई नई Update, मई के Last Week…

15

पंजाब में भीषण गर्मी और लू का कहर दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।  आलम यह है कि मई के दूसरे हफ्ते में तापमान लगातार बढ़ रहा है और पंजाब के कई जिलों में पारा 41 डिग्री को पार कर चुका है। ऐसे में छात्र बेसब्री से गर्मी की छुट्टियों के ऐलान का इंतज़ार कर रहे हैं। पंजाब में पड़ रही प्रचंड गर्मी को देखते हुए पंजाब सरकार जल्द ही स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर सकती है। वैसे आमतौर पर पंजाब के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां मई के आखिरी हफ्ते में होती हैं जो 1 जुलाई, 2025 तक जारी रह सकती हैं।

यहां यह बताना जरूरी है कि तापमान में लगातार बढ़ोतरी और कई जिलों में लू चलने के कारण बच्चों की हालत खराब हो रही है। ऐसे में इस बात की संभावना बढ़ गई है कि 2025 में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान जल्दी हो सकता है। हालांकि अभी तक पंजाब सरकार की ओर से गर्मियों की छुट्टियों की तारीखों को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार, सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है। यदि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ता है तो जल्द ही स्कूलों की छुट्टियों पर कोई फैसला लिया जा सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.