Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

कर्नल सोफिया कुरैशी पर बयान देकर मुसीबत में घिरे मंत्री विजय शाह, हाई कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

28

मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह कर्नल सोफिया कुरैशी पर बयान देकर विवादों में घिर गए हैं. उन्हें आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है. इस बीच मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने उनके बयान का स्वत: संज्ञान लिया है. कोर्ट ने एमपी के डीजीपी को विजय शाह पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है.

विजय शाह के विवादित बयान पर हाई कोर्ट की जस्टिस अतुल श्रीधरन की डिवीजन बेंच ने आदेश दिया है कि मंत्री पर चार घंटे में एफआईआर दर्ज हो. गुरुवार सुबह सबसे पहले इसी मामले पर अगली सुनवाई करेंगे. एफआईआर हर हाल में दर्ज हो जानी चाहिए. कोर्ट ने इस बाबत महाधिवक्ता प्रशांत सिंह को निर्देश दिया है.

माफी मांग चुके हैं विजय शाह

मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादित बयान को लेकर भले ही माफी मांग ली हो लेकिन बवाल थम नहीं रहा है. कांग्रेस इस मामले पर जमकर प्रदर्शन कर रही है. जीतू पटवारी समेत कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता श्यामला हिल्स थाने में पहुंचे. कांग्रेस ने कहा विजय शाह के खिलाफ देशद्रोह का मामल दर्ज होना चाहिए.

कांग्रेस कर रही इस्तीफे की मांग

जीतू पटवारी पुलिस अधिकारियों से पूछते रहे कि आपको मंत्री का बयान बुरा लगा या नहीं? हम भी आम आदमी की तरह आए हैं. क्या पुलिस खुद एफआईआर नहीं कर सकती? आखिरकार तीन घंटे के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की. दूसरी तरफ कांग्रेस प्रदेश के सभी थानों में कल शिकायत भी देगी. जीतू पटवारी ने कहा है कि सीएम मोहन यादव को भी हमने पत्र लिखा है. मंत्री विजय शाह ने सेना का अपमान किया है. उनको एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं है.

विजय शाह को चेतावनी दी गई: बीजेपी

कर्नल सोफिया कुरैशी पर मंत्री के विवादित बयान को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कहना है की बीजेपी का नेतृत्व संवेदनशील है. इस मामले में कड़ा संदेश दिया गया है. चेतावनी भी दी गई है. ऐसी बयानबाजी के लिए बीजेपी अनुमति नहीं देती. कांग्रेस क्या करती है, क्या कहती है? मुझे इस पर बोलने की जरूरत नहीं है. कर्नल सोफिया पूरे देश की बेटी हैं.

विजय शाह का बयान और माफीनामा

मंत्री विजय शाह ने एक कार्यक्रम में कहा, जिन्होंने हमारी बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था, उन कटे-फटे लोगों को हमने उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी की तैसी करवाई. उनकी जुबान से ये शब्द निकलते ही घमासान मचा तो मंत्री बैकफुट आए. इसके बाद उन्होंने कहा,कर्नल सोफिया सगी बहन से भी ज्यादा सम्मानित हैं. उन्हें सलाम करता हूं. अगर मेरे बयान से किसी को चोट पहुंची है तो 10 बार माफी मांगने को तैयार हूं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.