Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ganga-Yamuna Expressway Link: यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, 16 गांवों की 740 एकड़ ज... Bilaspur Crime News: बिलासपुर में सराफा कारोबारी से बड़ी उठाईगिरी, बाइक सवार तीन लुटेरों ने दिनदहाड़... Devi Ahilyabai Holkar Airport News: इंदौर एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प: 1 करोड़ यात्री क्षमता के लिए अप... Railway News Update: होली पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने चलाई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, आज से... Gwalior News Update: सवर्ण समाज का ग्वालियर में शक्ति प्रदर्शन: आरक्षण और UGC के मुद्दों पर लामबंद ह... Shocking Incident: 5 दिनों तक मां की लाश के साथ रहा परिवार, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो मंजर देख रह गई ... भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा प्रोजेक्ट! 2600 करोड़ की सड़क बनने से पहले ही धंसी, ओवरब्रिज की दीवारों पर आ... त्योहारों पर 'मौत' का सामान! गंदगी में बन रहे थे 1600 किलो गुलाब जामुन, प्रशासन की छापेमारी से मिलाव... Gwalior Board Exam 2026: ग्वालियर में 150 छात्रों को दिए गए गलत पेपर, परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे तक चल... MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: नेशनल हाईवे 719 पर बस और वैन की जोरदार भिड़ं...

मेरठ में कुत्ता घुमाने पर बवाल, महिला को पीटा; बचाने आए पति से भी मारपीट

9

उत्तर प्रदेश के मेरठ में कुत्ता घुमाने को लेकर बड़ा बवाल हुआ है. इस मामले में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इसमें एक पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों ने पहले दूसरे पक्ष की महिला के साथ मारपीट की, वहीं जब महिला के पति बचाने आए तो उन्हें भी जमकर पीटा. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. मामला मेरठ के पल्लवपुरम क्षेत्र में एस पॉकेट का है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

पल्लवपुरम फेज-दो के एस-202 में रहने वाले डॉ. वैभव राणा की पत्नी आरती ने पुलिस में शिकायत दी है. बताया कि सात मई की शाम को वह अपने घर के बाहर टहल रहीं थी. इतने में उनके पड़ोस में रहने वाली तुलिका मिश्रा प्रतिबंधित नस्ल के कुत्ते को घुमाते हुए आ गई. तुलिका के साथ उसकी बेटी भी थी. उन्हें देखकर आरती ने तुलिका मिश्रा से कुत्ते को संभालकर रखने और उसके घर के बाहर नहीं घुमाने के लिए कहा. इस बात पर तुलिका आक्रोशित हो गई और गाली गलौज करने लगी.

बचाने आए पति से भी मारपीट

देखते ही देखते इनके बीच झगड़ा बढ़ा गया और मारपीट होने लगी. इतने में तुलिका का बेटा वेदांत मिश्रा अपनी कार से आया. वहीं चार-पांच अन्य लोग भी अलग अलग वाहनों से पहुंचे और आरती के साथ मारपीट करने लगे. घर के बाहर शोर होने पर डॉ. वैभव राणा आए और पत्नी को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके ऊपर भी हमला कर दिया और बुरी तरह से मारपीट की. इस घटना के बाद आरती ने थाने में तहरीर दी. वहीं, पुलिस ने जब मुकदमा नहीं दर्ज किया तो उसके परिजनों ने रविवार को थाने पर धरना दिया.

पुलिस पर मिलीभगत का आरोप

आरती के परिजनों के मुताबिक धरना देने पर पुलिस ने उनकी तहरीर पर मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन समझौते का दबाव बनाने के लिए आरोपी पक्ष को भी थाने बुलाकर उनकी भी तहरीर पर फर्जी मुकदमा दर्ज किया है. आरती के मुताबिक इस मुकदमे में कपड़े फाड़ने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है, जबकि सामने आए वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कोई कपड़े फाड़ने और छेड़छाड़ की घटना नहीं हुई है. बल्कि उल्टा आरती को ही पीटा गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.