Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
फरीदाबाद मर्डर केस: कुत्ते की गंदगी और पार्किंग विवाद से शुरू हुई थी खौफनाक रंजिश, आरोपी मोनू शर्मा ... तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम में अंधविश्वास का खौफनाक मंजर: जादू-टोने के शक में दो बुजुर्गों की ह... हाजीपुर में युवक को घर से बुलाकर गोली मारने और शव गायब करने का मामला गरमाया, सांसद पप्पू यादव ने पीड... वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत आगरा में मैथ्स टीचर हत्याकांड का खुलासा, पूर्व छात्रा को ब्लैकमेल करने पर छात्र ने की थी हत्या उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा प्लान: नवंबर के अंत से यूपी दौरे पर आ सकते हैं गृह मंत्री ... रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जे... शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का ... पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तर... भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

Anushka Sharma के साथ संत प्रेमानंद की शरण में पहुंचे भारतीय क्रिकेटर Virat Kohli

37

मशहूर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उनके इस फैसले से क्रिकेट टीम व उनके फैंस को काफी झटका लगा है। टेस्ट क्रिकेट से सन्यास की घोषणा करने के एक दिन बाद भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मंगलवार को अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, ये मशहूर कपल प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने वृंदावन गए थे। विरुष्का को स्वामी प्रेमानंद महाराज का अनुयायी माना जाता है और इस जोड़े को अक्सर वृंदावन में देखा जाता है।

टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने के विराट कोहली के फैसले से उनके शानदार 14 साल के करियर का अंत हो गया। 36 वर्षीय विराट ने अपने टेस्ट करियर में 123 मैच खेले, 9230 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 30 शतक बनाएं। बता दें कि, विराट कोहली सचिन तेंदुलकर (15,921 रन), राहुल द्रविड़ (13,265 रन) और सुनील गावस्कर (10,122 रन) के बाद भारत के चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.